ePaper

नंदीग्राम में घायल हुईं ममता बनर्जी, तो राज्य भर में हुए प्रदर्शन, TMC कार्यकर्ता बोले- धुलाई होगी, पिटाई होगी

Updated at : 11 Mar 2021 2:55 PM (IST)
विज्ञापन
नंदीग्राम में घायल हुईं ममता बनर्जी, तो राज्य भर में हुए प्रदर्शन, TMC कार्यकर्ता बोले- धुलाई होगी, पिटाई होगी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, जिन्हें लोग दीदी (Didi) भी कहते हैं, बुधवार को नंदीग्राम विधानसभा सीट के लिए अपना नामांकन दाखिल करने के बाद हल्दिया से नंदीग्राम लौटने के क्रम में घायल हो गयीं. उन्होंने कहा कि उन पर हमला हुआ है और उन्हें गंभीर चोटें आयीं हैं. वह काफी तकलीफ में हैं.

विज्ञापन

कोलकाता : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, जिन्हें लोग दीदी (Didi) भी कहते हैं, बुधवार को नंदीग्राम विधानसभा सीट के लिए अपना नामांकन दाखिल करने के बाद हल्दिया से नंदीग्राम लौटने के क्रम में घायल हो गयीं. उन्होंने कहा कि उन पर हमला हुआ है और उन्हें गंभीर चोटें आयीं हैं. वह काफी तकलीफ में हैं.

इसके बाद ममता बनर्जी नंदीग्राम जाने की बजाय कोलकाता लौट गयीं, लेकिन नंदीग्राम में तृणमूल समर्थकों ने जमकर प्रदर्शन किया. ‘धुलाई होगी, पिटाई होगी’ के नारे लगाये. इसके बाद गुरुवार को कोलकाता समेत राज्य के अलग-अलग हिस्सों में तृणमूल समर्थकों ने प्रदर्शन किया.

इस बीच, पूर्वी मेदिनीपुर के डीएम और एसपी ने घटनास्थल पर जाकर पूरे मामले की जांच की. वहीं, भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव आयोग को एक ज्ञापन सौंपकर मामले की स्वतंत्र एवं निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है. तृणमूल कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल भी आयोग से मिलेगा.

Also Read: VIDEO: नंदीग्राम में चोटिल हुईं तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी, बोलीं- मुझ पर हमला हुआ, चुनाव आयोग जायेंगे, EC ने मांगी रिपोर्ट

ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस का कहना है कि साजिश के तहत उन पर हमला किया गया है. तृणमूल के नेता कह रहे हैं कि हमले की जिम्मेदारी चुनाव आयोग को लेनी होगी. हालांकि, सत्तारूढ़ दल के किसी व्यक्ति ने मामले की उच्चस्तरीय जांच की अब तक मांग नहीं की है.

undefined

टीएमसी के राज्यसभा सांसद डेरेक ओ ब्रायन, बंगाल के शिक्षा मंत्री और ममता बनर्जी के करीब पार्थ चटर्जी और राज्य की एक और मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य चुनाव आयोग से मिलेंगी.

Also Read: नंदीग्राम का विधायक इस्तीफा देकर चला गया था, इसलिए यहां से चुनाव लड़ रही हूं- नामांकन के बाद बोलीं ममता बनर्जी
undefined
रेल को रोका, यात्री परेशान

ममता के चोटिल होने के बाद कोलकाता, नंदीग्राम, कालना, पुरुलिया सहित राज्य के कई हिस्सों में तृणमूल कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन किया. कई जगह सड़कों पर टायर जलाकर टीएमसी कार्यकर्ताओं ने ममता पर हुए कथित हमले के खिलाफ प्रदर्शन किया. सियालदह रूट के कदम्बगाछी स्टेशन पर रेल को रोक दिया गया. इसकी वजह से यात्री परेशान रहे.

Also Read: नामांकन दाखिल करने से पहले नंदीग्राम में बोलीं ममता बनर्जी- मैं हिंदू की बेटी हूं, मेरे साथ हिंदू कार्ड मत खेलना
undefined
एसएसकेएम के ट्रॉमा सेंटर में चल रहा ममता का इलाज

नंदीग्राम में चोटिल हुईं ममता बनर्जी का कोलकाता स्थित एसएसकेएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में इलाज चल रहा है. उनके पैर पर प्लास्टर चढ़ा दिया गया है. 9 सदस्यीय डॉक्टरों की टीम बनायी गयी है. डॉक्टरों ने उन्हें 48 घंटे तक निगरानी में रहने के लिए कहा है.

https://www.youtube.com/watch?v=MNZ8a54Vcc0

Posted By : Mithilesh Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola