ePaper

नंदीग्राम का विधायक इस्तीफा देकर चला गया था, इसलिए यहां से चुनाव लड़ रही हूं- नामांकन के बाद बोलीं ममता बनर्जी

Updated at : 10 Mar 2021 3:12 PM (IST)
विज्ञापन
नंदीग्राम का विधायक इस्तीफा देकर चला गया था, इसलिए यहां से चुनाव लड़ रही हूं- नामांकन के बाद बोलीं ममता बनर्जी

ममता ने कहा कि पिछले दिनों वह नंदीग्राम गयीं थीं. उस वक्त नंदीग्राम का विधायक इस्तीफा दे चुका था. वहां का कोई विधायक नहीं था. उन्होंने जनता से पूछा कि यदि मैं यहां से चुनाव लड़ूं, तो कैसा रहेगा. लोगों ने इसका स्वागत किया और चुनाव लड़ने की अनुमति दे दी.

विज्ञापन

हल्दिया : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और नंदीग्राम से तृणमूल कांग्रेस की उम्मीदवार ममता बनर्जी ने बुधवार को हल्दिया में अपना नामांकन दाखिल कर दिया. नामांकन दाखिल करने के बाद ममता बनर्जी ने कहा कि वर्षों से उनकी इच्छा थी कि वह नंदीग्राम या सिंगूर से चुनाव लड़ें.

ममता ने कहा कि पिछले दिनों वह नंदीग्राम गयीं थीं. उस वक्त नंदीग्राम का विधायक इस्तीफा दे चुका था. वहां का कोई विधायक नहीं था. उन्होंने जनता से पूछा कि यदि मैं यहां से चुनाव लड़ूं, तो कैसा रहेगा. लोगों ने इसका स्वागत किया और चुनाव लड़ने की अनुमति दे दी.

ममता ने कहा कि नंदीग्राम उनके दिल में बसता है. वह सब कुछ भूल सकती हैं, लेकिन संग्राम की भूमि नंदीग्राम को कभी नहीं भूल सकतीं. यह भूमि कृषि आंदोलन का गवाह है. ममता बनर्जी ने अपनी बात हिंदी में शुरू की. धीरे-धीरे वह अंग्रेजी बोलने लगीं और अंत में बांग्ला में अपना भाषण समाप्त किया.

Also Read: विधानसभा चुनाव 2021 LIVE Update : शेख सूफियान को ममता बनर्जी ने बनाया अपना इलेक्शन एजेंट

तृणमूल सुप्रीमो ने एक बार फिर कहा कि सिंगूर में उन्होंने 26 दिन तक भूख हड़ताल की थी. 14 दिन तक धरना दिया था. यहां के लोगों के आंदोलन में सदैव उनके साथ खड़ी थीं. तभी से उनके मन में था कि वे इसी क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे. जब यहां का विधायक इस्तीफा देकर चला गया, तो उन्होंने यहां से चुनाव लड़ना तय किया.

ममता बनर्जी ने बताया कि उन्होंने शेख सूफियान को अपना इलेक्शन एजेंट बनाया है. 4 लोग उनके प्रस्तावक बने हैं, जिसमें एक नंदीग्राम के आंदोलन के दौरान मारे गये किसान की बेटी भी शामिल है. उन्होंने बताया कि आज वह नंदीग्राम में रहेंगी और कल कोलकाता लौट जायेंगी.

Also Read: Bengal Chunav 2021 : ममता बनर्जी ने जिस जावेद शमीम को जनवरी में एडीजी (लॉ एंड ऑर्डर) बनाया था, चुनाव आयोग ने किया ट्रांसफर

अंत में तृणमूल सुप्रीमो ने कहा कि नंदीग्राम की जनता उन्हें वोट देकर जितायेगी. उन्हें पूरा भरोसा है कि वह जीत रही हैं. नंदीग्राम के आसपास और पूर्वी मेदिनीपुर की सभी सीटों पर भी उनकी पार्टी के उम्मीदवारों की जीत हो, इसके लिए वह प्रार्थना करती हैं.

इससे पहले ममता बनर्जी ने हल्दिया के मंजूश्री मोड़ से एसडीओ ऑफिस तक पदयात्रा की. पदयात्रा के बाद उन्होंने अपना नामांकन दाखिल किया. नंदीग्राम से उनके खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने नंदीग्राम के पूर्व विधायक शुभेंदु अधिकारी को अपना उम्मीदवार बनाया है. वह 12 मार्च को पर्चा भरेंगे.

Also Read: Bengal Chunav 2021 : बंगाल विधानसभा चुनाव में इन 5 Points पर हमेशा मजबूत रहेंगी ममता दीदी, BJP के लिए कठिन होगा इलेक्शन फाइट

पूर्वी मेदिनीपुर जिला में स्थित नंदीग्राम विधानसभा सीट पर बंगाल चुनाव के दूसरे चरण में 1 अप्रैल को वोटिंग होगी. नंदीग्राम इस बार राज्य की सबसे हॉट सीट है. पूर्वी मेदिनिपुर की 16 सीटों में से 13 सीटों पर अभी तृणमूल कांग्रेस का कब्जा है. तृणमूल के लिए इस बार फिर अपना प्रदर्शन दोहराने की चुनौती है.

Posted By : Mithiesh Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola