झारखंड: बकरा लोड पिकअप वैन से अवैध वसूली का प्रयास पड़ा महंगा, एएसआई समेत चार जवान सस्पेंड

कोडरमा के एसपी अनुदीप सिंह ने संदिग्ध आचरण के मद्देनजर पीसीआर हाइवा एक के एएसआई रवि लाल, हवलदार लाला राम, पुलिस जवान अजय सिंह और गौतम कुमार सिंह को निलंबित कर दिया है. इन पर पिकअप वैन से अवैध वसूली का प्रयास करने का आरोप है.
कोडरमा, विकास: झारखंड के कोडरमा जिले के तिलैया थाना क्षेत्र के रांची-पटना बाईपास रोड में शुक्रवार की देर शाम बकरा लोड एक पिकअप वैन को पकड़ कर अवैध वसूली का प्रयास करना पुलिसकर्मियों को भारी पड़ गया. इस संबंध में मिली सूचना के बाद एसपी अनुदीप सिंह ने पूरे मामले को गंभीरता से लिया है. एसपी ने पीसीआर हाइवा नंबर एक के एएसआई सहित चार जवानों का आचरण संदिग्ध मानते हुए चारों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. इसके साथ ही आगे की कार्रवाई की जा रही है.
एसपी ने किया निलंबित
जानकारी के अनुसार हाइवा पेट्रोलिंग पुलिस ने शुक्रवार की शाम को बकरा लोड एक पिकअप वाहन (जेएच-15वी-9519) को पकड़ा. इसके बाद बकरा ले जा रहे लोगों से सौदेबाजी का प्रयास किया गया. सफलता नहीं मिलने पर वाहन को तिलैया थाने के पास लाया गया. बताया जाता है कि इस बीच इसकी जानकारी एसपी को मिल गयी. एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई का निर्देश दिया. इसके बाद पुलिस ने जब्त करीब 75 बकरे को जिम्मेनामा पर किसी दूसरे व्यक्ति को सौंप दिया, जबकि पिकअप वैन पर सवार दो लोगों को स्थानीय अदालत में पेश किया गया. हालांकि अदालत ने दोनों को तुरंत जमानत दे दी. वाहन सवार लोगों के अनुसार बिहार के औरंगाबाद से बकरा लेकर देवघर जा रहे थे. इस बीच पुलिस ने रोक लिया.
Also Read: झारखंड के एक गांव का नाम सुनते ही हंस पड़ेंगे आप, ग्रामीणों को भी बताने में आती है काफी शर्म
इन्हें किया गया है निलंबित
कोडरमा के एसपी अनुदीप सिंह ने संदिग्ध आचरण के मद्देनजर पीसीआर हाइवा एक के एएसआई रवि लाल, हवलदार लाला राम, पुलिस जवान अजय सिंह और गौतम कुमार सिंह को निलंबित किया है. एसपी ने बताया कि इनके विरुद्ध आगे की कार्रवाई की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Guru Swarup Mishra
मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




