ePaper

Congress Candidate List 2022: कांग्रेस ने हाथरस में बदला प्रत्याशी, कासगंज में इन पर लगाया दांव

Updated at : 30 Jan 2022 6:41 PM (IST)
विज्ञापन
Congress Candidate List 2022: कांग्रेस ने हाथरस में बदला प्रत्याशी, कासगंज में इन पर लगाया दांव

Congress Candidate List 2022: कांग्रेस ने कासगंज सीट पर प्रत्याशी की घोषणा कर दी है. वहीं, हाथरस सीट पर पुराने प्रत्याशी की जगह नए प्रत्याशी को उतारा गया है.

विज्ञापन

Congress Candidate List 2022: यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के लिए कांग्रेस ने रविवार को चौथी लिस्ट जारी की. इसमें कासगंज समेत 61 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा की गई. लिस्ट में हाथरस से पूर्व में घोषित प्रत्याशी को बदल दिया गया है.

कुलदीप कुमार सिंह को हाथरस से टिकट

कांग्रेस ने 61 प्रत्याशियों की चौथी लिस्ट में हाथरस सुरक्षित विधानसभा सीट पर पूर्व में घोषित प्रत्याशी को बदल दिया है. पहले हाथरस से सरोज देवी को प्रत्याशी घोषित किया गया था. अब उनकी जगह कुलदीप कुमार सिंह को प्रत्याशी बनाया गया है.

Also Read: Congress candidate list 2022: कांग्रेस ने जारी की 61 प्रत्याशियों की चौथी लिस्ट, 24 महिलाओं को मिला टिकट
कासगंज से इन्हें दिया टिकट

कासगंज से भी कांग्रेस ने प्रत्याशी घोषित कर दिया है. यहां से कुलदीप पांडे को टिकट दिया गया है.

Also Read: UP Election 2022: कांग्रेस की तीसरी लिस्ट में हाथरस, एटा, कासगंज के इन प्रत्याशियों को मिली टिकट
हाथरस, कासगंज का चुनाव कार्यक्रम

यूपी विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में हाथरस और कासगंज में मतदान होगा. नामांकन की अंतिम तारीख 1 फरवरी है. दो फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच होगी. चार फरवरी को नाम वापस लेने की अंतिम तिथि है. 20 फरवरी को मतदान होगा. मतगणना 10 मार्च को होगी.

रिपोर्ट- चमन शर्मा, अलीगढ़

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola