ePaper

UP Election 2022: कांग्रेस की तीसरी लिस्ट में हाथरस, एटा, कासगंज के इन प्रत्याशियों को मिली टिकट

Updated at : 26 Jan 2022 11:18 PM (IST)
विज्ञापन
UP Election 2022: कांग्रेस की तीसरी लिस्ट में हाथरस, एटा, कासगंज के इन प्रत्याशियों को मिली टिकट

UP Election 2022: यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के लिए कांग्रेस ने बुधवार को तीसरी लिस्ट जारी की. इसमें हाथरस, एटा, कासगंज की आठ विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की गई.

विज्ञापन

UP Election 2022: यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के लिए कांग्रेस ने तीसरी लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में 89 प्रत्याशियों की घोषणा की गई है. हाथरस, एटा, कासगंज जनपद की आठ विधानसभा सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशी घोषित किए गए हैं. आठ सीटों में से पांच सीट पर महिलाओं को टिकट दिया गया है.

कांग्रेस की 89 प्रत्याशियों की तीसरी लिस्ट में हाथरस की सदर, सादाबाद, सिकंदराराऊ, एटा की अलीगंज, मारहरा, जलेसर, कासगंज की अमांपुर, पटियाली विधानसभा के लिए प्रत्याशी घोषित किए गए हैं. कासगंज सदर पर अभी कोई प्रत्याशी नहीं घोषित हुआ है. जबकि एटा सदर पर पहले ही गुंजन मिश्रा को प्रत्याशी घोषित कर दिया गया था.

Also Read: अलीगढ़: एटा की मारहरा सीट से अमित गौरव टीटू पर सपा ने फिर जताया भरोसा, 2012 में रह चुके हैं विधायक
अलीगढ़ मंडल की किस सीट से किसे बनाया गया प्रत्याशी

  • हाथरस- सरोज देवी

  • सादाबाद- मथुरा प्रसाद कुशवाह

  • सिकंदराराऊ- डॉक्टर छवि वार्ष्णेय

  • अमांपुर- दिव्या शर्मा

  • पटियाली- मोहम्मद इमरान अली

  • अलीगंज- सुभाष चंद्र वर्मा

  • मारहरा- तारा राजपूत

  • जलेसर- नीलिमा राज

Also Read: UP Election 2022: अलीगढ़ में चुनाव प्रचार का है अलग अंदाज, छेड़ दिया है ऐप वार
हाथरस, एटा और कासगंज में यह है चुनाव कार्यक्रम

हाथरस, एटा और कासगंज जनपद की विधानसभा सीटों पर तीसरे चरण में चुनाव होना है.

  • नामांकन की अंतिम तारीख- एक फरवरी

  • नामांकन पत्रों की जांच- दो फरवरी

  • नाम वापस लेने की अंतिम तिथि- चार फरवरी

  • मतदान- 20 फरवरी

  • मतगणना- 10 मार्च

रिपोर्ट- चमन शर्मा, अलीगढ़

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola