कोरोना का साइड इफेक्ट : आइआइटी आइएसएम व बीआइटी सिंदरी के कैंपस प्लेसमेंट पर ब्रेक
Author : Pritish Sahay Published by : Prabhat Khabar Updated At : 20 Mar 2020 2:53 AM
कोरोना वायरस की वजह से पूरी दुनिया की आर्थिक, सामाजिक व शिक्षण गतिविधियां थम गयी हैं. इसका असर शिक्षण संस्थानों तक पहुंच गया है. इससे बड़े शिक्षण संस्थान बुरी तरह प्रभावित हुए हैं.
धनबाद : कोरोना वायरस की वजह से पूरी दुनिया की आर्थिक, सामाजिक व शिक्षण गतिविधियां थम गयी हैं. इसका असर शिक्षण संस्थानों तक पहुंच गया है. इससे बड़े शिक्षण संस्थान बुरी तरह प्रभावित हुए हैं. वहीं दुनिया भर में कोरोना की वजह से एक तरह की मंदी आ गयी है. शिक्षण संस्थानों में कैंपस प्लेसमेंट पूरी तरह से थम गयी है. धनबाद के दो प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान आइआइटी आइएसएम और बीआइटी सिंदरी भी बुरी तरह प्रभावित हैं. दोनों संस्थानों में कैंपस प्लेसमेंट भी रुक गया है. मार्च के पहले सप्ताह से कोई भी कंपनी यहां प्लेसमेंट के लिए नहीं आयी है और आगामी अप्रैल महीने में भी इनके आने की संभावना नहीं है. कुछ कंपनियों ने संस्थानों को सूचित कर दिया है कि वह प्लेसमेंट के लिए नहीं आ रही है.
50-60 कंपनियों को आना था आइआइटी में : मार्च आैर अप्रैल में 50 से 60 कंपनियों को कैंपस प्लेसमेंट के लिए आइआइटी आइएसएम में आना था. इसमें कोल इंडिया जैसी बड़ी कंपनी भी शामिल है, लेकिन अब ये कंपनियां नहीं आ रही हैं. संस्थान के सीडीसी के चेयरमैन प्रो एसके सिन्हा मानते हैं कि कोरोना की वजह से प्लेसमेंट प्रभावित हुआ है. इसकी वजह से प्लेसमेंट की संख्या में कमी आ सकती है. उन्होंने बताया कि अभी हिंदुस्तान जिंक, जिंदल स्टील जैसी बड़ी कंपनियां आने वाले थी, लेकिन उन्हें अब 14 अप्रैल के बाद आने के लिए कहा गया है.
बीआइटी में आना था 15-20 कंपनियों को : बीआइटी सिंदरी में मार्च व अप्रैल में 15-20 से कंपनियों को कैंपस प्लेसमेंट के लिए आना था. लेकिन अब ये कंपनियां नहीं आ रही है. इनमें कुछ कंपनियों ने बाकायदा संस्थान को सूचित कर दी है कि हालात सामान्य होने पर ही वे प्लेसमेंट के लिए आयेंगी. संस्थान के प्लेसमेंट सेल के अधिकारी डॉ घनश्याम ने बताया कि वे छात्रों का ऑनलाइन इंटरव्यू के माध्यम से कैंपस कराने के लिए प्रयासरत हैं.
ज्वाइनिंग पर भी संशय : आइआइटी आइएसएम में जुलाई 2019 से फरवरी 2020 के बीच कैंपस प्लेसमेंट कर चुकी 110 कंपनियों ने 620 छात्र व छात्राओं को कैंपस प्लेसमेंट के जरिये नौकरी ऑफर किया है. इसी तरह बीआइटी सिंदरी में इस दौरान कैंपस के लिए आयी 50 से अधिक कंपनियों ने 250 से अधिक छात्र-छात्राओं को नौकरी ऑफर किया है, लेकिन अब इस बात की अाशंका जाहिर की जा रही है की इनमें से अधिकतर छात्रों को निकट भविष्य में कंपनियां ज्वाइनिंग नहीं देंगी. छात्रों को अभी इंतजार करना पड़ सकता है. विशेषज्ञों की मानें तो कोरोना की वजह से पूरी दुनिया आर्थिक मंदी के चपेट में है. ऐसे हालात में कोई भी कंपनी नयी ज्वाइनिंग नहीं देने से परहेज ही करेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










