ePaper

Koderma News: गिट्टी लोड ट्रक ने बाइक को चपेट में लिया, बालक की मौत, रोड जाम

Updated at : 01 Aug 2022 6:42 AM (IST)
विज्ञापन
Koderma News: गिट्टी लोड ट्रक ने बाइक को चपेट में लिया, बालक की मौत, रोड जाम

Koderma News: ट्रक ने आगे गिरे बाइक चालक को भी चपेट में ले लिया़ घटना के बाद वहां मौजूद आसपास के ग्रामीणों ने बाइक के साथ चालक को ट्रक के पहिये में फंसा देख, उसे किसी तरह बाहर निकाला और इलाज़ के लिए भेज दिया़

विज्ञापन

Koderma News: नवलशाही थाना क्षेत्र अंतर्गत कोडरमा गिरिडीह मुख्य मार्ग स्थित पुरनाडीह चौक के समीप गिट्टी लदा 10 चक्का ट्रक की चपेट में आने से बाइक में सवार 13 वर्षीय बच्चे की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. जबकि बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया़ घटना रविवार करीब दोपहर 12 बजे की है़ मृतक की पहचान सन्नी कुमार (13वर्ष) के रूप में की गयी है, जबकि घायल बाइक चालक का नाम सचिनदेव वरण है़ दोनों गिरिडीह जिला के राजधनवार थाना क्षेत्र अंतर्गत डोरंडा के निवासी बताया गया है़

जानकारी अनुसार बाइक सवार अपने घर डोरंडा से दो बोरी आंटा लेकर डोमचांच की ओर जा रहा था़ इसी दौरान पुरनाडीह के समीप सड़क के बीचों बीच बने स्पीड ब्रेकर से बाइक अनियंत्रित हो गया और बाइक में पीछे बैठा सचिन आटा के बोरी के साथ नीचे गिर गया और बाइक भी गिरकर कुछ दूर चला गया़ इसी दौरान पीछे से तेज़ी से आ रहे 10 चक्का ट्रक ने नीचे गिरे सचिन को चपेट में लेते हुए घसीटते हुए कुछ दूर तक ले गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी़

Also Read: Koderma News : जंगल आग लगने की बढ़ रही घटनाओं जिला प्रशासन सख्त, आग लगानेवालों पर दर्ज होगा वन वाद

वहीं ट्रक ने आगे गिरे बाइक चालक को भी चपेट में ले लिया़ घटना के बाद वहां मौजूद आसपास के ग्रामीणों ने बाइक के साथ चालक को ट्रक के पहिये में फंसा देख, उसे किसी तरह बाहर निकाला और इलाज़ के लिए भेज दिया़ घटना की सूचना मिलने पर नवलशाही थाना प्रभारी पंचम तिग्गा, एसआइ अशोक यादव, एएसआइ विजय सिंह घटनास्थल पर पंहुचे और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल कोडरमा भेज दिया़

घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक को छोड़ कर भागने में सफल रहा. पुलिस द्वार जब ट्रक को कब्जे में लेकर थाना ले जाने का प्रयास किया गया, तभी ग्रामीण व परिजन इसका विरोध करने लगे और ट्रक के मालिक को बुला कर मुआवजे की मांग पर अड़ गये और कोडरमा गिरिडीह मुख्य मार्ग को घटनास्थल के करीब ही जाम कर दिया़ परिजनों का कहना था की बिना परिजन के आये पुलिस शव को उठा कर क्यों ले गयी़ साथ ही मुआवजे की मांग करने लगे़

घटना की जानकारी डोमचांच बीडीओ को मिलने पर बीडीओ उदय प्रसाद सिन्हा व इंस्पेक्टर श्रीराम पासवान, डोमचांच थाना प्रभारी अब्दुल्लाह खान, एसआइ संजय शर्मा घटनास्थल पर पंहुच कर सड़क जाम को हटाने का प्रयास किया. लेकिन ग्रामीण नहीं माने. बाद में मुआवजा के आश्वासन पर जाम हटा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola