Bareilly News: सपा-बसपा की सरकार में मजबूत था शराब सिंडिकेट- आबकारी मंत्री ने लगाया बड़ा आरोप
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 06 May 2022 9:44 PM
Bareilly News: आबकारी मंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार का आबकारी विभाग सबसे बड़ा राजस्व देता है. पिछले साल 36 हजार करोड का राजस्व दिया था. मगर, इस बार बढ़कर 42 हजार करोड़ हो गया है.
बरेली : उत्तर प्रदेश सरकार के आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने शुक्रवार को बरेली में सपा-बसपा पर बड़ा आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि सपा-बसपा की सरकार में शराब सिंडीकेट काफी मजबूत था. यही लोग प्रदेश की आबकारी नीति तय करते थे. इस कारण उत्तर प्रदेश सरकार को राजस्व (पैसा) काफी कम मिलता था. यह पैसा कहां जाता था. यह यूपी की जनता जानती है. इसलिए जनता ने दोनों को सत्ता से बाहर कर दिया.
आबकारी मंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार का आबकारी विभाग सबसे बड़ा राजस्व देता है. पिछले साल 36 हजार करोड का राजस्व दिया था. मगर, इस बार बढ़कर 42 हजार करोड़ हो गया है. उन्होंने उन्होंने कच्ची और जहरीली शराब की रोकथाम के लिए कोशिश करने की बात कही. वह पत्रकारों से सर्किट हाउस में बातचीत कर रहे थे. मंत्री ने कहा कि उनका पहला लक्ष्य है कि यूपी में कोई भी मौत कच्ची और जहरीली शराब से ना हो.
इसके लिए कोशिश की जा रही है.एनफोर्समेंट प्रक्रिया को मजबूत करने की बात कही. बोले, संसाधनों के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ ने सहमति दे दी है. जल्द ही कर्मचारियों की कमी को भी दूर करने की बात कही. इसके साथ ही बरेली-मुरादाबाद के अफसरों की बैठक कर आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने आबकारी विभाग को दिए लक्ष्य के बारे में जानकारी ली. इसके साथ ही समय से लक्ष्य पूर्ति के निर्देश दिए.उन्होंने कच्ची और जहरीली शराब को लेकर की गई कार्रवाई के बारे में भी जानकारी ली.
रिपोर्ट : मुहम्मद साजिद
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










