Baby Names: आपके घर के चिराग पर खूब जचेंगे ये शानदार नाम, सुनने वाले भी होंगे मंत्रमुग्ध
Published by : Saurabh Poddar Updated At : 27 Nov 2024 3:34 PM
Trending Baby Boy Names
Baby Names: अगर आप अपने बेटे के लिए एक नाम की तलाश कर रहे हैं तो इस लिस्ट में से एक शानदार नाम चुन सकते हैं. ये सभी नाम सुनने में जितने खूबसूरत हैं उतने की शानदार इनके अर्थ भी हैं.
Baby Names: जब हमारे घर पर एक बेटे का जन्म होता है तो ऐसे में परिवार के सभी सदस्यों पर जिम्मेदारी काफी बढ़ जाती है. सभी चाहते हैं कि परिवार के इस नन्हे सदस्य पर किसी भी तरह की कोई समस्या न आए और यह स्वस्थ भी रहे. जब हमारे घर पर एक बच्चे का जन्म होता है तो ऐसे में एक जिम्मेदारी जो पैरेंट्स पर आती है वह है इस बच्चे के लिए एक नाम का चुनाव करने की. आज की यह आर्टिकल उन पैरेंट्स के लिए काफी काम की साबित होने वाली है जो इस समय अपने घर के चिराग के लिए एक नाम की तलाश कर रहे हैं. आज हम आपके प्यारे से बेटे के लिए खूबसूरत नामों की एक लंबी लिस्ट लेकर आए हैं. आप इस लिस्ट में से अपने बेटे के लिए कोई सा भी एक नाम चुन सकते हैं.
आपके बेटे के लिए ये हैं कुछ शानदार नाम
- आदि: इस नाम का अर्थ होता है सबसे महत्वपूर्ण या फिर पहला.
- आदिव: इस नाम का अर्थ होता है नाजुक.
- आरुष: इस नाम का अर्थ होता है सूर्य की पहली किरण.
- अद्विक: इस नाम का अर्थ होता है अनोखा या फिर अकेला.
- अंश: इस नाम का अर्थ होता है दिव्य.
- अतिक्ष: इस नाम का अर्थ होता है बुद्धिमान.
- दक्ष: इस नाम का अर्थ होता है भगवान ब्रह्मा का बेटा.
- दर्श: इस नाम का अर्थ होता है दृष्टि या फिर भगवान कृष्णा.
- देवांश: इस नाम का अर्थ होता है भगवान का हिस्सा.
- इधांत: इस नाम का अर्थ होता है चमकदार.
- इशांक: इस नाम का अर्थ होता है हिमालय की चोटी.
- कैरव: इस नाम का अर्थ होता है सफेद कमल.
- लक्ष: इस नाम का अर्थ होता है डेस्टिनेशन.
- लव: इस नाम का अर्थ होता है भगवान राम का बेटा.
- मनन: इस नाम का अर्थ होता है सोचना.
Also Read: Baby Names: अपने हैंडसम बेबी बॉय के लिए यहां से चुनें एक ट्रेंडी और यूनिक नाम, साथ ही जानें अर्थ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Saurabh Poddar
मैं सौरभ पोद्दार हूं और पिछले 4 वर्षों से अधिक समय से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. मैंने जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है, जिसने मुझे खबरों को गहराई से समझने और उन्हें प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने की समझ दी है. वर्तमान में मैं प्रभात खबर के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर राइटर के रूप में कार्यरत हूं. मुझे उन विषयों पर लिखना सबसे अधिक पसंद है, जो सीधे हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े होते हैं. मेरे लेखों में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन और हेयर केयर के साथ-साथ पेरेंटिंग और बच्चों के व्यवहार से जुड़ी उपयोगी जानकारियां पढ़ने को मिलेंगी. इसके अलावा, मैं बदलते मौसम के अनुसार आसान और हेल्दी रेसिपीज, घरेलू टिप्स, रिश्तों को बेहतर बनाने के तरीके, ट्रैवल से जुड़े सुझाव और वास्तु शास्त्र जैसे रोचक विषयों पर भी नियमित रूप से लिखता हूं. फिटनेस और अच्छी सेहत मेरे व्यक्तिगत जीवन का भी महत्वपूर्ण हिस्सा हैं. मैं सिर्फ इन विषयों पर लिखता ही नहीं, बल्कि अपनी दैनिक दिनचर्या में भी स्वस्थ जीवनशैली और फिटनेस से जुड़े नियमों का पालन करता हूं. मेरा मानना है कि जब आप किसी चीज को स्वयं अनुभव करते हैं, तभी आप दूसरों तक उसकी सही और व्यावहारिक जानकारी पहुंचा सकते हैं. मेरी हमेशा यही कोशिश रहती है कि मैं सरल, सहज और आम बोलचाल की हिंदी में लिखूं, ताकि हर पाठक मेरी बात को आसानी से समझ सके और अपनी जिंदगी को बेहतर बनाने के लिए उसका फायदा उठा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










