ePaper

Amit Shah in Bengal: अमित शाह ने बंगाल में एक किसान के घर पर भोजन किया

Updated at : 19 Dec 2020 5:30 PM (IST)
विज्ञापन
Amit Shah in Bengal: अमित शाह ने बंगाल में एक किसान के घर पर भोजन किया

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राज्य में विधानसभा चुनाव से पहले किसानों के साथ संबंध मजबूत करने के प्रयासों के तहत शनिवार को पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर जिले में एक किसान के घर पर दोपहर भोजन किया. शाह का यह कदम तीन कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली में चल रहे किसानों के विरोध प्रदर्शनों के मद्देनजर महत्वपूर्ण है.

विज्ञापन

मेदिनीपुर : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राज्य में विधानसभा चुनाव से पहले किसानों के साथ संबंध मजबूत करने के प्रयासों के तहत शनिवार को पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर जिले में एक किसान के घर पर दोपहर भोजन किया. शाह का यह कदम तीन कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली में चल रहे किसानों के विरोध प्रदर्शनों के मद्देनजर महत्वपूर्ण है.

श्री शाह राज्य में भाजपा की तैयारियों का जायजा लेने के लिए पश्चिम बंगाल के दो दिवसीय दौरे पर हैं. अमित शाह शनिवार को यहां पहुंचे और एक स्थानीय मंदिर में पूजा-अर्चना की. इसके बाद केंद्रीय मंत्री सनातन सिंह के बालीझुरी स्थित आवास गये और वहां कच्चे मकान में फर्श पर बैठकर दोपहर का भोजन किया.

श्री शाह के साथ भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकुल रॉय और प्रदेश पार्टी प्रमुख दिलीप घोष भी थे. सनातन सिंह के परिवार की महिला सदस्यों ने केले के पत्ते पर शाकाहारी बंगाली व्यंजन परोसे.

Also Read: भाजपा में शामिल हुए मेदिनीपुर के हेवीवेट नेता शुभेंदु अधिकारी, तृणमूल और ममता के खिलाफ भरी हुंकार, बंगाल से तोलाबाज ‘भाईपो’ को हटाओ

अमित शाह और अन्य मेहमान दो-मंजिला फूस के घर के बरामदे में फर्श पर बैठकर भोजन में ‘साक भाजा’, ‘लोऊ दाल’, ‘शुक्तो’, ‘फूल गोभी की सब्जी’, ‘पोस्तो’ और ‘दही’ खाया. इससे पहले, सनातन सिंह की पत्नी सहित घर की महिला सदस्यों द्वारा केंद्रीय मंत्री और अन्य भाजपा नेताओं का स्वागत शंख बजाकर स्वागत किया गया.

इस अवसर पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गयी थी और मीडिया सदस्यों और पार्टी के अन्य नेताओं को घर के बाहर रखा गया था. इससे पहले श्री शाह के सुरक्षाकर्मियों ने परिसर की कई बार जांच की. अमित शाह ने नवंबर में राज्य के अपने दौरे के दौरान बांकुड़ा में एक आदिवासी भाजपा कार्यकर्ता और उत्तर 24 परगना में एक मतुआ समुदाय के सदस्य के घर पर दोपहर का भोजन किया था.

Also Read: Suvendu Adhikari: छात्र राजनीति से निकलकर पश्चिम बंगाल की सियासत में छा गये शुभेंदु अधिकारी

Posted By : Mithilesh Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola