छत्तीसगढ़ः सीएम बघेल पर जमकर बरसे अमित शाह, लगाया भ्रष्टाचार का आरोप, मोदी सरकार की गिनायी उपलब्धियां

Edited by Pritish Sahay
Updated:
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ः अमित शाह ने राज्य की बघेल सरकार पर जोरदार हमला किया. शाह ने कहा कि सभी मोर्चों पर राज्य सरकार विफल रही है. अमित शाह ने कहा कि भूपेश बघेल के नेतृत्व वाले शासन की उल्टी गिनती शुरू हो गई है. वहीं, शाह ने पीएम मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की जमकर तारीफ की.

विज्ञापन

छत्तीसगढ़ः केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि नौ सालों में छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र के कुछ क्षेत्रों को छोड़कर पूरे देश में वामपंथी उग्रवाद पर नियंत्रण पा लिया गया है. केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ के दुर्ग शहर के पंडित रविशंकर स्टेडियम में एक रैली को संबोधित करने के दौरान पीएम मोदी के नेतृत्व में देश का तेजी से विकास हो रहा है. दुनिया के देशों में भारत का महत्व काफी बढ़ा है.

राज्य सरकार पर साधा निशाना
अपने भाषण में अमित शाह ने राज्य की बघेल सरकार पर जोरदार हमला किया. उन्होंने कहा कि सभी मोर्चों पर राज्य सरकार विफल रही है. अमित शाह ने कहा कि भूपेश बघेल के नेतृत्व वाले शासन की उल्टी गिनती शुरू हो गई है. शाह ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वो राज्य में भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंके, वहीं उन्होंने साल 2024 के लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लगातार तीसरी बार सत्ता में लाने का आग्रह किया.

यूपीए सरकार पर घोटाले का आरोप
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस दौरान पूर्व यूपीए शासन पर भी जमकर हमला बोला. उन्होंने भ्रष्टाचार को लेकर कांग्रेस के नेतृत्व वाले पूर्व यूपीए शासन पर भी निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र में मनमोहन सिंह सरकार के समय 12 लाख करोड़ रुपये का घोटाला हुआ था. वहीं उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली मौजूदा सरकार पारदर्शी तरीके से काम कर रही है, उस पर एक भी भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगाया जा सकता. बता दें, छत्तीसगढ़ विधानसभा का चुनाव इसी साल के आखिर में होने वाला है. चुनावी साल में अमित शाह का यह तीसरा छत्तीसगढ़ दौरा है.

Also Read: लोकतंत्र पर संदेश, आतंकवाद पर प्रहार, सबका साथ सबका विकास… बाइडन संग स्टेट डिनर में PM मोदी की 5 बड़ी बातें

बघेल सरकार पर साधा निशाना
अपने दौरे में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा. शाह ने बघेल सरकार पर अपराध में बढ़ोतरी और भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाते हुए कहा कि बघेल सरकार पर दो हजार करोड़ रुपए का शराब घोटाला, पांच सौ करोड़ रुपए का कोयला परिवहन घोटाला, 13 सौ करोड़ रुपए का गौठान घोटाला, लोक सेवा आयोग घोटाला, जिला खनिज फाउंडेशन (डीएमएफ) घोटाला समेत कई घोटालों का आरोप है. उन्होंने लोगों से पूछा कि क्या आप भ्रष्टाचार में डूबी इस सरकार को दोबारा चुनना चाहते हैं. अमित शाह ने बघेल सरकार को वादाखिलाफी करने वाली सरकार भी कहा.

भाषा इनपुट से साभार

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola