ePaper

कोरोना पॉजिटिव के बावजूद अभिषेक बच्चन के हॉस्पिटल से डिस्चार्ज की खबर वायरल, फिर ट्वीट कर जूनियर बी ने दी सफाई

Updated at : 13 Jul 2020 9:39 AM (IST)
विज्ञापन
कोरोना पॉजिटिव के बावजूद अभिषेक बच्चन के हॉस्पिटल से डिस्चार्ज की खबर वायरल, फिर ट्वीट कर जूनियर बी ने दी सफाई

Amitabh Bachchan with Abhishek Bachchan After The Press Confarance at their resident. Aishwariya Rai Bachchan was discharged from the Seven Hills Hospital on Tuesday. *** Local Caption *** "Amitabh Bachchan with Abhishek Bachchan After The Press Confarance at their resident. Aishwariya Rai Bachchan was discharged from the Seven Hills Hospital on Tuesday. Express Photos by Pradip Das , Mumbai, 22/11/11."

Abhishek Bachchan, amitabh bachchan health update : हाल ही में महानायक अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) कोरोना पॉजीटिव पाए गए थे. जिसके बाद रविवार को ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी बेटी आराध्या भी कोरोना पॉजीटिव पाई गई थी. हालांकि जया बच्चन, अभिषेक की बहन श्वेता और उनके दोनों बच्चे अगस्त्य और नव्या की रिपोर्ट निगेटिव आई थी. वहीं, अभिषेक बच्चन ने एक ट्वीट करके अपने फैंस से ताजा हेल्थ अपडेट शेयर किया है. उन्होंने ट्वीट कर लिखा अभी वह घर नहीं जा रहे हैं.

विज्ञापन

Abhishek Bachchan, amitabh bachchan health update : हाल ही में महानायक अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) कोरोना पॉजीटिव पाए गए थे. जिसके बाद रविवार को ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी बेटी आराध्या भी कोरोना पॉजीटिव पाई गई थी. हालांकि जया बच्चन, अभिषेक की बहन श्वेता और उनके दोनों बच्चे अगस्त्य और नव्या की रिपोर्ट निगेटिव आई थी. वहीं, अभिषेक बच्चन ने एक ट्वीट करके अपने फैंस से ताजा हेल्थ अपडेट शेयर किया है. उन्होंने ट्वीट कर लिखा अभी वह घर नहीं जा रहे हैं.

दरअसल, रविवार दोपहर से ही सोशल मीडिया पर अभिषेक की अस्पताल से छुट्टी होने की जानकारी सामने आई थी. जिसके बाद एक्टर ने ट्वीट कर कह दिया वह घर नहीं जा रहे हैं. उन्होंने लिखा, मेरे पिता और मैं अस्पताल में ही रहेंगे जब तक डॉक्टर कहेंगे. आप सभी प्लीज अपना ध्यान रखें और सभी नियमों का पालन करें’.

वहीं, अभिषेक बच्चन ने एक और ट्वीट में लिखा, ऐश्वर्या और आराध्या की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है. दोनों होम क्वारंटाइन पर रहेंगे. बीएमसी को उनकी जानकारी दे दी है. बाकी घर के सभी सदस्य और मेरी मां की रिपोर्ट नेगेटिव आई है. आप सभी की प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद’.

देश के कई हिस्सों में अमिताभ के बेहतर स्वास्थ्य के लिए पूजा-अर्चना की जा रही है. वहीं, बिग बी ने इतनी चिंता करने पर अपने फैंस को शुक्रिया कहा. अमिताभ बच्चन ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, ‘जिन्होंने मेरे, अभिषेक, ऐश्वर्या और आराध्या के लिए चिंता व्यक्त की और शुभकामनाएं दी हैं. मेरा उनके लिए आभार और प्यार.

बिग बी ने इसके अलावा एक और ट्वीट किया और लिखा, मेरे लिए ये मुमकिन नहीं हो पाएगा कि आपने मेरे, अभिषेक, ऐश्वर्या और आराध्या के लिए जो प्रार्थनाएं की हैं उन पर मैं प्रतिक्रिया दे पाऊं, लेकिन मैं हाथ जोड़कर सिर्फ यही कहना चाहता हूं कि आप सभी के प्यार और मोहब्बत का शुक्रिया.

बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन के सभी चार बंगलों – जलसा, प्रतिभा, जनक और वत्स को सेनिटाइजेशन के बाद सील कर दिया गया है. बंगले में काम करने वाले 30 लोगों का COVID-19 टेस्ट कराया गया है, सभी के रिपोर्ट का अभी इंतजार है. यह जानकारी बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने दी है.

Also Read: अमिताभ बच्चन ने फैंस के लिए किया ट्वीट, लिखा- प्रार्थनाओं के लिए शुक्रिया

Posted By: Divya Keshri

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola