Aaj Ka Rashifal, 01 सितंबर 2022: मेष, मीन समेत इन राशियों के घर में आएंगी खुशियां
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Sep 2022 5:19 AM
आज का राशिफल, 01 सितंबर 2022: मेष से मीन तक के राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें...

मेष
रोजगार में वृद्धि होगी. उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे. कोई बात मन ही मन उत्साहित तो करेगी.

वृष
छात्रों को आज कुछ नया अनुभव करने को मिलेगा जो आगे चलकर उनके काम आएगा. भाई या बहन की ओर से सरप्राइज भी मिल सकता है.

मिथुन
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण होगा क्योंकि कई बदलाव देखने को मिलेंगे. परिवार में मंगल कार्य भी हो सकते है.

कर्क
मातहतों से संबंध सुधरेंगे. व्यवसाय ठीक चलेगा.पेशेवर जीवन में आपको अपने साथी का सहयोग मिलेगा जो आपके बहुत काम आएगा.

सिंह
आत्मविश्वास में वृद्धि होगी.जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे. भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा.

कन्या
कोई बड़ी समस्या से छुटकारा मिल सकता है.शाम के समय बाहर निकलने से बचे और जितना हो सके घर में रहे.

तुला
चिंता तथा तनाव रहेंगे. जोखिम न उठाएं.घर-बाहर असहयोग मिलेगा.व

वृश्चिक
प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी. कीमती वस्तुएं संभालकर रखें.स्वभाव में उग्रता हावी रहेगी जिस कारण रिश्तों में तनाव आ सकता है.

धनु
व्यवसाय ठीक चलेगा.चोट व रोग से बाधा संभव है.आज का दिन आपके लिए मिलेझुले परिणाम लेकर आया है.

मकर
जोखिम व जमानत के कार्य टालें.प्रतिद्वंद्विता बढ़ेगी.किसी चीज को लेकर खर्चा होगा.

कुंभ
समय का लाभ लें.प्रेम संबंधो को लेकर सावधान रहे क्योंकि कही से कोई बात निकल सकती है.

मीन
मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा.वरिष्ठजनों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा.जॉब में आपको लेकर नकारात्मक माहौल बनेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










