72 Hoorain को लेकर चल रहे विवाद पर अशोक पंडित ने तोड़ी चुप्पी, कहा- तो धर्म बीच में कैसे…

72 हूरें को लेकर लगातार विवाद बढ़ता ही जा रहा है. फिल्म 7 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है. अब विवादों पर निर्माता अशोक पंडित ने चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने कहा कि ये फिल्म आतंकवाद के खिलाफ है.
संजय पूरन सिंह चौहान की ओर से निर्देशित और अशोक पंडित द्वारा सह-निर्मित 72 हुरें का भी ‘द केरल स्टोरी’ जैसा ही हश्र हुआ है. आलोचकों ने फिल्म के धार्मिक उद्देश्यों और आतंकवाद पर सवाल उठाये हैं. हालांकि अशोक पंडित लगातार कह रहे हैं कि 72 हुरें आतंकवाद के खिलाफ एक फिल्म है. बीते दिनों जेएनयू में इसकी स्क्रनिंग हुई, जिसके बाद उन्होंने कहा कि हम सबको मिलकर आतंकवाद से लड़ना होगा.’ फिल्म, 7 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है.
इंडिया टुडे के साथ बातचीत में, अशोक पंडित ने इस बात पर जोर दिया कि कैसे पहले से स्थापित बातें किसी एक फिल्म के लिए परेशानी लाते हैं. उन्होंने कहा, ”पिछले कई सालों से हम सुनते आ रहे हैं कि देश के तथाकथित बुद्धिजीवियों, सेक्युलरिस्टों, ओपिनियन मेकर्स ने एक नैरेटिव सेट कर दिया है, जहां आप कुछ भी अलग बात करेंगे, कुछ भी जो उनके नैरेटिव के अनुरूप नहीं होगा, वे बैन करने की मांग करेंगे. ऐसी फिल्में धर्म को लक्ष्य करती हैं. वे फिल्म की पूरी गंभीरता को धर्म की ओर मोड़ देते हैं, ताकि यह सब फालतू लगे.”
72 हुरें जैसी फिल्म बनाने के अपने मुख्य उद्देश्य के बारे में बोलते हुए, अशोक पंडित ने खुलासा किया कि यह आतंकवाद से लड़ना था. निर्माता ने कहा कि निर्देशक और अभिनेता पवन मल्होत्रा सहित फिल्म की टीम आतंकवाद के दुष्प्रभावों को फिल्म में चित्रित करना चाहती थी, लेकिन उनके विचारों का गलत मतलब निकाला गया.
Also Read: 72 Hoorain की JNU में स्पेशल स्क्रीनिंग पर अशोक पंडित ने तोड़ी चुप्पी, कहा- आतंकवाद से लड़ने के लिए…
अशोक पंडित ने कहा, “ऐसा कहा जाता है कि आतंकवाद पूरी दुनिया, मानव जाति और मानवता के लिए कैंसर है. तो संजय ने अपनी रचनात्मक लोगों की टीम के साथ मिलकर आतंकवाद के प्रभाव को उजागर किया है कि कैसे युवाओं को गुमराह किया जाता है और झूठ बोला जाता है कि यदि आप कोई विस्फोट करेंगे, लोगों को मारेंगे, अराजकता फैलाएंगे या नरसंहार करेंगे, तो आपको जन्नत और हुरें (देवदूत) मिलेंगी. जब हम कह रहे हैं कि हम आतंकवाद के खिलाफ फिल्म बना रहे हैं, हम आतंकवाद के खिलाफ लड़ रहे हैं, तो धर्म बीच में कैसे आ गया?”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










