ePaper

डंपिंग यार्ड का प्रदूषित पानी पीने को अभिशप्त हैं झारखंड के इस गांव के 200 लोग

Updated at : 31 Oct 2020 8:49 PM (IST)
विज्ञापन
डंपिंग यार्ड का प्रदूषित पानी पीने को अभिशप्त हैं झारखंड के इस गांव के 200 लोग

Jharkhand News, Ramgarh District, Polluted Water, Drinking Water: झारखंड के रामगढ़ जिला में एक गांव ऐसा है, जहां के लोगों को डंपिंग यार्ड को खोदकर अपनी प्यास बुझानी पड़ती है. जी हां, जिला के चितरपुर प्रखंड क्षेत्र के मायल पंचायत अंतर्गत ढठवाटांड़ गांव के लोग आज भी पेयजल के लिए जूझ रहे हैं. ये लोग सीसीएल रजरप्पा के डंपिंग यार्ड के स्रोत के पानी से अपनी प्यास बुझाते हैं.

विज्ञापन

चितरपुर (शंकर पोद्दार) : झारखंड के रामगढ़ जिला में एक गांव ऐसा है, जहां के लोगों को डंपिंग यार्ड को खोदकर अपनी प्यास बुझानी पड़ती है. जी हां, जिला के चितरपुर प्रखंड क्षेत्र के मायल पंचायत अंतर्गत ढठवाटांड़ गांव के लोग आज भी पेयजल के लिए जूझ रहे हैं. ये लोग सीसीएल रजरप्पा के डंपिंग यार्ड के स्रोत के पानी से अपनी प्यास बुझाते हैं.

यहां तक इस गांव में जाने के लिए सड़क भी नहीं है. बिजली पहुंच गयी है, लेकिन उसकी भी स्थिति अच्छी नहीं है. फलस्वरूप ग्रामीणों का जीवन दूभर हो रखा है. इस गांव की महिलाएं एक किलोमीटर की दूरी तय करके डंपिंग यार्ड जाती हैं और वहां स्रोत के पानी को चुआं बनाकर जमा करती हैं. फिर इसे डेगची में भरकर घर लाती हैं, तब जाकर उनकी प्यास बुझती है.

गांव की शोभा हांसदा, सरिता देवी, शिवनाथ सोरेन, लालचंद मांझी, छोटेलाल सोरेन सहित कई लोगों ने बताया कि बरसात के दिनों में कीचड़ युक्त दूषित पानी पीने को विवश होना पड़ता है. ग्रामीणों ने बताया कि कई बार जनप्रतिनिधियों को चापाकल लगवाने और कुआं खुदवाने देने की अपील की गयी, लेकिन किसी ने इन मांगों पर गौर नहीं किया.

Also Read: नक्सली मुठभेड़ में घायल जवानों से मिलने मेडिका पहुंचे झारखंड के वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने की पीएम मोदी के बयान की निंदा

ग्रामीणों ने बताया कि उनके गांव में आंगनबाड़ी केंद्र भी नहीं है. इसकी वजह से छोटे-छोटे बच्चे शिक्षा से वंचित हैं. ग्रामीणों का कहना है कि गांव में सड़क भी जर्जर है. छात्र युवा अधिकार मोर्चा के चितरपुर प्रभारी उत्तम कुमार सहित कई सदस्यों ने शनिवार को गांव का दौरा किया और ग्रामीणों की समस्याओं से अवगत हुए.

undefined

उन्होंने कहा कि आजादी के बाद भी अब तक लोगों को पेयजल उपलब्ध नहीं हो पाया है, यह जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों की घोर लापरवाही है. यहां के लोगों को इनके मूल अधिकारों से वंचित किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि इस संदर्भ में प्रखंड के अधिकारियों से मिलकर समस्याओं को दूर करने का प्रयास किया जायेगा.

Also Read: झारखंड के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने आसनसोल जाकर कराया CT Scan, डॉक्टरों ने दी यह सलाह गांव में 200 लोगों की है आबादी

आदिवासी बहुल इस गांव में 30-35 परिवार रहते हैं. गांव की आबादी लगभग 200 है. यहां के लोगों को मूलभूत सुविधाएं मयस्सर नहीं हैं. इसकी वजह से इन्हें जीवन-यापन करने में काफी कठिनाई हो रही है. खासकर पानी का जुगाड़ करने में महिलाओं का घंटों समय बीत जा रहा है.

undefined

Posted By : Mithilesh Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola