Jharkhand news: सड़क दुर्घटना में गढ़वा के दो युवकों की मौत, होम डिलिवरी का करता था काम

jharkhand news: गढ़वा के डेंटल कॉलेज मोड़ के पास सड़क दुर्घटना में दो युवक की मौत हो गयी. दोनों युवक होम डिलिवरी का काम करता था और काम खत्म कर बाइक से घर लौट रहा था. इसी दौरान खड़ी ट्रक से बाइक की टक्कर हो गयी.
Jharkhand news: गढ़वा-रेहला मार्ग पर डेंटल कॉलेज मोड़ के पास मोटरसाइकिल दुर्घटना में दो लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई. मृतकों में पलामू जिले के पांडू गांव निवासी रमेश राम चंद्रवंशी का पुत्र 21 वर्षीय सुधीर राम एवं अजय विश्वकर्मा का पुत्र 22 वर्षीय मिथिलेश कुमार विश्वकर्मा बताया गया. दोनों मृतक होम डिलिवरी का काम करता था.
घटना के संबंध में बताया गया कि सुधीर राम एवं अजय विश्वकर्मा होम डिलिवरी का काम खत्म कर दोनों एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर पांडू अपने घर जाने के लिये निकले थे. इसी दौरान डेंटल कॉलेज मोड़ के पास एक खड़ी ट्रक में उसकी मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई. इससे दोनों की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेज दिया. जहां मंगलवार की सुबह दोनों का अंत्यपरीक्षण करा कर शव को परिजनों को सौंप दिया गया.
घटना की सूचना मिलने के बाद विधायक प्रतिनिधि मुन्ना चंद्रवंशी उर्फ ईश्वर सागर चंद्रवंशी सदर अस्पताल पहुंचकर मृतकों के परिजनों से हालचाल लिया. मृतक मिथिलेश विश्वकर्मा के चाचा संजय विश्वकर्मा ने आरोप लगाया है कि कम पैसों में कंपनी द्वारा उसे देर रात तक काम लिया जा रहा था. जिसके कारण उसे रात्रि में 70 किमी घर आना-जाना पड़ रहा था. इसके कारण ऐसी घटना घटित हुई है.
Also Read: तेज रफ्तार ट्रक ने गुमला में तीन लोगों को कुचला, मौके पर मौत, परिजनों ने प्रशासन से मदद की लगायी गुहार
वहीं, सुधीर राम के बाबा विमल चंद्रवंशी ने बताया कि दोनों एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर रात्रि में घर जा रहा था. कंपनी के द्वारा समय पर छोड़ दिया जाता, तो ऐसी घटना नहीं घटती. कंपनी की लापरवाही के कारण दोनों की मौत हुई है. लेकिन, कंपनी के लोग एक बार भी देखने तक नहीं पहुंचे हैं. इधर, चंद्रवंशी सेना के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष सन्नी चंद्रवंशी, शंभु चंद्रवंशी एवं कल्याणपुर के मुखिया विनोद चंद्रवंशी ने सदर अस्पताल पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाया.
Posted By: Samir Ranjan.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




