कबड्डी खेल कर लौट रहे किशोर पर धारदार हथियार से हमला, जख्मी

Edited by DHIRAJ KUMAR
Updated:
विज्ञापन

किऊल थाना क्षेत्र के घोसीकुंडी गांव में घात लगाये कुछ लोगों ने एक किशोर को धारदार हथियार से वार कर जख्मी कर दिया

विज्ञापन

लखीसराय.

किऊल थाना क्षेत्र के घोसीकुंडी गांव में घात लगाये कुछ लोगों ने एक किशोर को धारदार हथियार से वार कर जख्मी कर दिया. घायल किशोर को इलाज के लिए सदर अस्पताल लखीसराय में भर्ती किया गया है. किशोर की पहचान पाचम गांव के रहने वाले ओम प्रकाश शर्मा के पुत्र मौसम कुमार के रूप में है. घायल मौसम कुमार उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पचाम का छात्र है. वह विद्यालय की ओर से कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल होने घोसीकुंडी गांव गया था. कबड्डी प्रतियोगिता संपन्न होने के बाद वापस लौट रहा था कि किशोर पर अज्ञात कुछ लोगों ने हमला किया. किशोर के गले पर कटने का गहरा जख्म है. जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि उसके गर्दन पर किसी धारदार हथियार से प्रहार किया गया है.

विद्यालय की कबड्डी टीम में किशोर का नाम नहीं

परिजनों के अनुसार उत्क्रमित मध्य विद्यालय पंचाम के विद्यालय प्रधान का कहना है कि विद्यालय से जिस कबड्डी टीम को घोसीकुंडी भेजा गया उस टीम में घायल किशोर का नाम नहीं है. वहीं किशोर का कहना है कि उसे वैकल्पिक खिलाड़ी के तौर पर प्रतियोगिता में शामिल किया गया. परिजनों ने बताया कि मौसम कुमार शुक्रवार की सुबह अपने स्कूल, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पचमा गया था. वहां से वह अपने कबड्डी टीम के साथ घोसीकुंडी गांव में आयोजित एक मैच खेलने गया था. कुछ देर बाद मौसम कुमार गंभीर रूप से घायल अवस्था में खुद ही किसी तरह अपने घर पहुंचा. उसकी हालत देखकर परिजन घबरा गये और उसे तुरंत सदर अस्पताल लेकर पहुंचे. जहां चिकित्सकों के द्वारा उसका इलाज किया गया. हालांकि उसकी स्थिति खतरे से बाहर बतायी जा रही है.

बोले थानाध्यक्ष

किऊल थानाध्यक्ष विजेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है. घायल किशोर को इलाज के लिए ले जाया गया है. अभी मामले को लेकर आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है. आवेदन मिलने पर मामले की जांच की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DHIRAJ KUMAR

लेखक के बारे में

By DHIRAJ KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन