ePaper

HyperOS 3 India रोलआउट जल्द, Xiaomi फोन में मिलेगा iPhone जैसा Hyper Island फीचर

Updated at : 20 Nov 2025 4:37 PM (IST)
विज्ञापन
HyperOS 3 India

Xiaomi HyperOS 3 जल्द भारत में

Xiaomi ने HyperOS 3 को भारत में जल्द रिलीज करने की पुष्टि की. Android 16 आधारित अपडेट में HyperIsland और Hyper AI जैसे कई नये फीचर्स मिलेंगे

विज्ञापन

HyperOS 3 India RollOut: Xiaomi ने आधिकारिक रूप से साफ कर दिया है कि HyperOS 3 अपडेट बहुत जल्द भारत में यूजर्स को मिलना शुरू होगा. चीन में यह अपडेट पहले ही जारी हो चुका है और अब भारतीय Xiaomi, Redmi और Poco यूजर्स इसकी प्रतीक्षा कर रहे हैं.

भारत में रोलआउट कब? (HyperOS 3 India RollOut) Update

कंपनी ने अभी HyperOS 3 के लिए कोई निश्चित टाइमलाइन नहीं दी है, लेकिन Beta स्टेज पूरा होने के बाद इसका भारत में लॉन्च अब बहुत दूर नहीं माना जा रहा.

अपडेट OTA (Over-The-Air) के जरिये भेजा जाएगा और 2025 के अंत से लेकर मार्च 2026 तक कई डिवाइस Android 16 आधारित HyperOS 3 प्राप्त करेंगे.

किन Xiaomi-Redmi-Poco फोन को मिलेगा अपडेट?

HyperOS 3 लगभग सभी लेटेस्ट और मिड-रेंज Xiaomi, Redmi Note और Poco मॉडलों तक पहुंचेगा. कंपनी का अपडेट ट्रैक रिकॉर्ड भले प्रीमियम ब्रांड्स जैसा न हो, लेकिन इस बार रोलआउट तेज रखने का दावा किया जा रहा है.

HyperOS 3 के बड़े फीचर्स

1. HyperIsland: iPhone-स्टाइल Dynamic इंटरैक्शन

Xiaomi का नया HyperIsland फीचर iPhone के Dynamic Island की तरह काम करेगा. इसमें यूजर को Live Activities, चार्जिंग स्पीड और नोटिफिकेशन एक स्मार्ट इंटरैक्टिव बबल में दिखेंगे.

2. HyperAI: एडवांस्ड AI टूल्स

AI Writing Tools – टेक्स्ट का स्टाइल और टोन बदलने की क्षमता

AI Speech Recognition – रियल-टाइम रिकॉर्डिंग, ट्रांसक्रिप्शन और ऑटो-समरी

HyperOS 3 को और स्मार्ट और प्रोडक्टिव बनाने में HyperAI की बड़ी भूमिका होगी.

HyperOS 3 India RollOut: भारत में उम्मीदें ज्यादा, प्रतिस्पर्धा कड़ी

OnePlus, Oppo और Nothing जैसी कंपनियां पहले ही अपने Android 16 अपडेट्स शुरू कर चुकी हैं. अब नजरें इस पर हैं कि Xiaomi अपने भारतीय यूजर्स को कितनी तेजी से HyperOS 3 उपलब्ध कराता है.

Xiaomi के दो तगड़े स्मार्टफोन हुए लॉन्च, पीछे भी है डिस्प्ले, फीचर्स ऐसे कि देख आप भी कहेंगे- ‘वाह’

12MP कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Xiaomi AI Glasses, Meta Ray-Ban को सीधी टक्कर

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव, 14 वर्षों से मल्टीमीडिया जर्नलिज्म में एक्टिव हैं. टेक्नोलॉजी में खास इंटरेस्ट है. इन्होंने एआई, एमएल, आईओटी, टेलीकॉम, गैजेट्स, सहित तकनीक की बदलती दुनिया को नजदीक से देखा, समझा और यूजर्स के लिए उसे आसान भाषा में पेश किया है. वर्तमान में ये टेक-मैटर्स पर रिपोर्ट, रिव्यू, एनालिसिस और एक्सप्लेनर लिखते हैं. ये किसी भी विषय की गहराई में जाकर उसकी परतें उधेड़ने का हुनर रखते हैं. इनकी कलम का संतुलन, कंटेंट को एसईओ फ्रेंडली बनाता और पाठकों के दिलों में उतारता है. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola