IRCTC रोज आधी रात को 45 मिनट के लिए क्यों रोक देती है टिकट बुकिंग? कई लोग नहीं जानते इसके पीछे की वजह
Published by : Ankit Anand Updated At : 01 Dec 2025 4:39 PM
IRCTC maintenance window
IRCTC: कई लोग मानते हैं कि इंडियन रेलवे का टिकट बुकिंग सिस्टम कभी बंद नहीं होता, लेकिन ऐसा नहीं है. अगर आप रात 11:45 से 12:30 के बीच टिकट बुक करने की कोशिश करेंगे, तो सिस्टम काम ही नहीं करेगा. आखिर हर रात यह ब्रेक क्यों लिया जाता है? रेलवे इस समय बुकिंग क्यों रोक देता है? आइए इसकी वजह आपको बताते हैं.
IRCTC: भारत में बड़ी संख्या में लोग एक जगह से दूसरी जगह जाने के लिए रेलवे पर ही निर्भर रहते हैं. ट्रेन से सफर करने के लिए टिकट का होना तो जरूरी है ही, लेकिन क्या आप जानते हैं कि रेलवे की टिकट बुकिंग 24/7 नहीं चलती? ज्यादातर लोग यही मानते हैं कि सिस्टम कभी बंद नहीं होता, लेकिन असलियत कुछ और ही है.
हर रात कुछ मिनटों के लिए इंडियन रेलवे अपनी पूरी टिकटिंग सर्विस बंद कर देता है. इसे ‘साइलेंट ब्रेक’ कहा जाता है. इस छोटे से ब्रेक के दौरान बुकिंग रुक जाती है ताकि पूरा नेटवर्क स्थिर रहे, सेफ रहे और करोड़ों यूजर्स की वजह से सिस्टम क्रैश न हो. आइए आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं.
11:45 बजे से 12:30 बजे तक होती है ‘साइलेंट ब्रेक’
अगर कभी आपने नोटिस किया होगा तो हर रात 11:45 बजे से 12:30 बजे तक पूरे देश में ट्रेन टिकट बुकिंग पूरी तरह बंद हो जाती है. इस दौरान न नई बुकिंग होती है, न कैंसिलेशन, और न ही सीट अलॉट होती है. ऑनलाइन (IRCTC) और ऑफलाइन काउंटर दोनों ही मेन्टेनेंस मोड में चले जाते हैं. फिर 12:30 बजे सिस्टम दोबारा शुरू होता है और बुकिंग पहले की तरह चालू हो जाती है.
हर दिन 45 मिनट का यह शटडाउन जरूरी क्यों होता है?
इंडियन रेल दुनिया के सबसे बड़े टिकटिंग नेटवर्क में से एक है. रोजाना करीब 20 लाख टिकट ऑनलाइन बुक किए जाते हैं, और करोड़ों क्वेरी PRS सर्वर पर पहुंचती हैं. इतने भारी लोड को संभालने के लिए सर्वर को रोज थोड़ी देर की ब्रेक की जरूरत पड़ती है. इसी दौरान मेमोरी क्लियर की जाती है और बैकएंड सिस्टम को रीसेट किया जाता है.
इस साइलेंट विंडो के दौरान क्या होता है?
इस दौरान सिस्टम कुछ जरूरी काम करता है. जैसे सर्वर की मेमोरी साफ करना, वेटिंग लिस्ट अपडेट करना, सीट अवेलबिलिटी रीसेट करना और अगले दिन बुकिंग के लिए खुलने वाली ट्रेनों का नया सीट डेटा लोड करना. इसी वजह से रात 12:30 बजे के बाद अवेलबिलिटी का डेटा अचानक बदल जाता है.
लाइव बुकिंग के दौरान अपडेट क्यों नहीं किए जा सकते?
अगर सिस्टम चलते समय अपडेट किया जाए, तो डेटा में गड़बड़ी और एरर होने के चांस बढ़ जाते हैं. ऐसा होने ओर पूरा नेटवर्क क्रैश भी हो सकता है. इसलिए रेलवे कुछ समय के लिए बुकिंग रोककर अपडेट करता है, ताकि सब कुछ सही रहे.
यह भी पढ़ें: OTP के बिना नहीं मिलेगा टिकट, आज से बदल गए तत्काल बुकिंग के नियम, जानिए पूरा प्रोसेस
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










