15 दिन में 9 लाख फॉलोअर्स गायब, तो अनुपम खेर ने एलन मस्क से पूछा सवाल, ग्रोक ने दिया यह जवाब
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 05 Dec 2025 3:27 PM
Why Anupam Kher Followers Drop: अनुपम खेर के फॉलोअर्स क्यों कम हुए?
Why Anupam Kher Followers Drop: एक्स पर अनुपम खेर के 9 लाख फॉलोअर्स घटे, ग्रोक ने बताया फेक और बॉट अकाउंट्स हटाने की वजह
Why Anupam Kher Followers Drop: सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म X पर अचानक फॉलोअर्स की भारी कटौती ने बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर को हैरान कर दिया है. महज 15 दिनों में उनके करीब 9 लाख फॉलोअर्स गायब हो गए. इस पर उन्होंने सीधे एलन मस्क को टैग करते हुए सवाल उठाया कि आखिर ऐसा क्यों हो रहा है.
खेर का सवाल, मस्क को टैग कर जताई हैरानी
अनुपम खेर ने अपने पोस्ट में लिखा कि यह शिकायत नहीं बल्कि एक ऑब्जर्वेशनहै. उन्होंने पूछा कि क्या मस्क या उनकी टीम को इस बड़े बदलाव की वजह मालूम है. अचानक हुई इस गिरावट ने उनके प्रशंसकों को भी चौंका दिया.

ग्रोक ने दिया जवाब, बताया असली वजह
एक यूजर ने इस मामले पर AI असिस्टेंट ग्रोक से सवाल किया. ग्रोक ने साफ किया कि प्लैटफॉर्म X पर बड़े पैमाने पर फेक, बॉट और निष्क्रिय अकाउंट्स हटाये जा रहे हैं. इसी वजह से कई सेलिब्रिटीज के फॉलोअर्स में भारी गिरावट दर्ज हुई है. ग्रोक ने उदाहरण देते हुए बताया कि जस्टिन बीबर के 2 करोड़ और क्रिस्टियानो रोनाल्डो के 90 लाख फॉलोअर्स कम हुए हैं.
इंटरनेशनल स्टार्स भी प्रभावित
यह केवल अनुपम खेर तक सीमित नहीं है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, टेलर स्विफ्ट के करीब 60 लाख, किम कार्दशियन के 64 लाख और कैटी पेरी के 30-50 लाख फॉलोअर्स घट गए हैं. साफ है कि यह सोशल मीडिया क्लीनअप ग्लोबल स्तर पर चल रहा है और इसका असर हर बड़े अकाउंट पर दिख रहा है.
प्लैटफॉर्म की साख बचाने की कवायद
X की यह कार्रवाई प्लैटफॉर्म को अधिक प्रामाणिक और विश्वसनीय बनाने की दिशा में उठाया गया कदम माना जा रहा है. फेक और निष्क्रिय अकाउंट्स हटाने से असली यूजर्स की संख्या सामने आएगी और एंगेजमेंट भी ज्यादा पारदर्शी दिखेगा.
कौन कहां से ट्वीट कर रहा? X ने कर दी पूरी दुनिया की पोल खोल
WhatsApp और Arattai को टक्कर दने के लिए एलन मस्क लेकर आए X Chat, फीचर्स ऐसे कि आप भी कहेंगे ‘वाह’

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










