Who is Faisal Khan : भारतीयों को यूक्रेन-रूस जंग में भेजनेवाला यूट्यूबर फैसल खान कौन है

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 10 Mar 2024 1:45 PM

विज्ञापन

Who Is Faisal Khan : फैसल खान ने कई भारतीय लोगों को रूसी सेना में आकर्षक नौकरी दिलाने का वादा कर रूस बुलाया. उनमें से कई को युद्ध में धकेल दिया गया.

विज्ञापन

Who is Faisal Khan YouTuber: यूक्रेन और रूस के बीच चल रही जंग के बीच भारतीय युवकों को धोखे से फंसाने का मामला सामने आया है. लालच, झूठ और मक्कारी के इस खेल में दो भारतीयाें की मौत के बाद एक भारतीय व्यक्ति की भूमिका सामने आई है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह भारतीय व्यक्ति एक यूट्यूबर बताया जा रहा है और इसका नाम फैसल अब्दुल मुतल्लिब खान है. वह एक रैकेट चला रहा है, जिस पर कई लोगों को रूसी सेना में हर महीने 2 लाख की सैलरी दिलाने का वादा देकर भेजने का आरोप है. खबरों की मानें, तो वह एक रिक्रूटमेंट एजेंसी और बाबा व्लॉग्स के नाम से यूट्यूब चैनल चलाता है.

YouTube For You: पर्सनलाइज्ड यूजर एक्सपीरिएंस के लिए यूट्यूब चैनलों के होम टैब पर आया आपके लिए खास सेक्शन

नौकरी का लालच

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फैसल खान ने कई भारतीय युवाओं को रूसी सेना में बिना हथियार वाली आकर्षक नौकरियों का वादा करके रूस भिजवा दिया था. लेकिन आगे चलकर यह वादा झूठा निकला और कई लोगों को बाद में युद्ध में धकेल दिया गया. फैसल खान ने सितंबर 2023 में अपने एक वीडियो में अपने दर्शकों से वादा किया था कि रूसी सेना में शामिल होने वालों को मोटी तनख्वाह के अलावा एक सरकारी कार्ड भी मिलेगा, जो उन्हें वहां स्थायी निवास करने में मददगार होगा.

सरकार और उसकी योजनाओं के बारे में दुष्प्रचार करनेवाले 9 यूट्यूब चैनलाें के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी

कौन है फैसल खान?

फैसल खान का पूरा नाम फैसल अब्दुल मुतल्लिब खान है. फैसल की उम्र लगभग 35 साल बतायी जा रही है. वह मुंबई के दादर का रहने वाला है. वह एक मैनपावर कंसल्टेंसी फर्म चलाता है. यह फर्म कई देशों में कर्मचारी उपलब्ध कराती है. फैसल 2008 में दुबई गया जहां उसने सेल्समैन के रूप में काम किया. उसने 2016 में बाबा व्लॉग्स के नाम से अपनी कंसल्टेंसी शुरू की. साल 2018 में वह धर्मांतरण मामले में महाराष्ट्र आतंकवाद विरोधी दस्ते (ATS) के रडार पर भी था.

Dhruv Rathee: कौन हैं पॉपुलर यूट्यूबर ध्रुव राठी, जिनके वीडियो खूब होते हैं इंटरनेट पर वायरल

35 लोगों को रूस भेजा

फैसल खान आरोप है कि उसने नौकरी का लालच देकर बड़ी संख्या में भारतीयों को रूस भेज दिया. इनमें से दो लोगों की रूस-यूक्रेन मोर्चे पर ही मौत हो गई. इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक, फैसल खान ने बताया था कि उसने 35 लोगों को रूस भेजा था. हैंडलर्स ने उसे जो बताया था, उसके मुताबिक लोगों की भर्ती मोर्चे पर तैनाती के लिए नहीं की जा रही है. फैसल खान इस मामले में खुद को भी पीड़ित बता रहा है और उसने खुद को धोखे का शिकार बताया है.

1290 रुपये बचाने का मौका, YouTube पर ऐसे देखें Ad-Free वीडियो

अब हालात बस के बाहर

फैसल खान ने बताया है कि रूस पहुंचने के बाद इन लोगों पर उसका कोई नियंत्रण नहीं था. उसकी एजेंसी की ओर से रूस जाकर फंसे लोगों को वह भी वापस लाना चाहता था, लेकिन हालात कुछ और थे. खान ने कहा, जो लोग भी रूस गये थे, उन्हें खतरे के बारे में पता था. खान ने कहा- मैंने इंटरनेट से अपने वीडियो भी नहीं हटाये हैं, क्योंकि मैं जानता हूं कि मैं दोषी नहीं हूं. फैसल खान ने केवल छठी तक पढ़ाई की है. पहले वह मछली बेचने का काम करता था. इसके बाद वह दुबई जाकर सेल्समैन का काम करने लगा.

YouTube का बड़ा एक्शन, हजारों Deepfake वीडियोज हटाये

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola