Surya Grahan 2025: आज आसमान में दिखेगा अर्धचंद्राकार सूर्य का अद्भुत नजारा, घर बैठे यहां देख सकेंगे LIVE
Published by : Shivani Shah Updated At : 21 Sep 2025 1:16 PM
सूर्य ग्रहण 2025 लाइव स्ट्रीमिंग
Surya Grahan 2025 LIVE Streaming: आज 21 सितंबर को सूर्य ग्रहण लगने वाला है. इस दौरान चंद्रमा सूर्य के आधे हिस्से को ढकने वाला है. ऐसे में आज आसमान में अर्धचंद्राकार सूर्य का अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा. हालांकि, इस ग्रहण का असर भारत में नहीं दिखने वाला है. ऐसे में आप इसे ऑनलाइन घर बैठे भी देख सकते हैं. जानिए यहां कैसे.
Surya Grahan 2025 LIVE Streaming: हाल ही में हुए चंद्र ग्रहण के बाद अब साल 2025 का आखिरी सूर्य ग्रहण आज 21 सितंबर को लगने जा रहा है. यह साल का दूसरा सूर्य ग्रहण है. हालांकि, यह सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा. यह ग्रहण सिर्फ न्यूजीलैंड, अंटार्कटिका और ऑस्ट्रेलिया के कुछ हिस्सों में लगने वाला है. ऐसे में कई स्काईवॉचर्स इस ग्रहण को देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. क्योंकि, आज का सूर्य ग्रहण आंशिक ग्रहण होने वाला है. यानी कि सूर्य के आधे हिस्से को ही चंद्रमा ढकने वाला है. जिससे ग्रहण के दौरान कई जगहों पर आसमान में अर्धचंद्राकार सूर्य का नजारा देखने को मिलेगा. ऐसे में अगर आप भी इस अर्धचंद्राकार सूर्य को देखना चाहते हैं, तो फिर आप इसे ऑनलाइन घर बैठे भी देख सकते हैं. आइए जानते हैं कैसे.
कितने बजे और कहां लगेगा सूर्य ग्रहण?
भारतीय समय के अनुसार आज 21 सितंबर रात 10:59 बजे सूर्य ग्रहण की शुरुआत होगी. यह ग्रहण 22 सितंबर सुबह 3 बजकर 24 मिनट पर खत्म होगा. लगभग 4 घंटे 25 मिनट तक यह ग्रहण रहेगा. हालांकि, इस सूर्य ग्रहण का असर भारत पर नहीं पड़ने वाला है. यह ग्रहण पूर्वी ऑस्ट्रेलिया, अटलांटिक महासागर, अंटार्कटिका, न्यूजीलैंड और दक्षिण प्रशांत के कुछ जगहों में देखने को मिलेगा.
कैसे देख सकते हैं सूर्य ग्रहण?
भारत में यह सूर्य ग्रहण नहीं लगने वाला है. लेकिन इसे आप ऑनलाइन घर बैठे देख सकते हैं. दरअसल, YouTube पर कई सारे चैनल्स और प्लेटफॉर्म्स इस ग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग करेंगे. जैसे कि Time and Date वेबसाइट ग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग करेगी. ऐसे में आप timeanddate.com के YouTube चैनल पर जाकर सूर्य ग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकेंगे.
यह भी पढ़ें: Surya Grahan 2025: बस कुछ घंटों का इंतजार, आज ही लगने जा रहा है साल का दूसरा और आखिरी सूर्यग्रहण
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










