ePaper

Surya Grahan 2025: बस कुछ घंटों का इंतजार, आज ही लगने जा रहा है साल का दूसरा और आखिरी सूर्यग्रहण

Updated at : 21 Sep 2025 8:02 AM (IST)
विज्ञापन
Surya Grahan 2025 today on 21 september

आज लगने जा रहा है साल का आखिरी सूर्यग्रहण

Surya Grahan 2025: आज यानी 21 सितंबर को साल का दूसरा और अंतिम सूर्यग्रहण लगने जा रहा है. यह आंशिक ग्रहण होगा, जो भारत में दिखाई नहीं देगा. भारतीय समयानुसार यह रात 11 बजे से शुरू होकर 22 सितंबर सुबह 3:23 बजे समाप्त होगा. इसकी अवधि चार घंटे से अधिक की रहेगी.

विज्ञापन

Surya Grahan 2025: आज, 21 सितंबर को साल का दूसरा और अंतिम सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है. यह आंशिक ग्रहण होगा और भारत से दिखाई नहीं देगा. चूँकि यह भारत में दृश्यमान नहीं है, इसलिए यहाँ सूतक काल के नियम भी लागू नहीं होंगे. फिर भी, ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हर ग्रहण का प्रभाव प्रकृति और वातावरण पर देखा जाता है. माना जाता है कि ग्रहण के समय नकारात्मक ऊर्जा अधिक सक्रिय हो जाती है. खास बात यह है कि यह सूर्य ग्रहण कन्या राशि में घटित हो रहा है, जिससे इसका महत्व और भी बढ़ जाता है.

कहां दिखाई देगा सूर्य ग्रहण?

जानकारी के मुताबिक, यह ग्रहण मुख्य रूप से दक्षिणी गोलार्ध में देखा जा सकेगा. खासकर न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया और फिजी में लोग इसे देख पाएंगे. जबकि उत्तरी और दक्षिण अमेरिका, यूरोप, अफ्रीका और एशिया के ज़्यादातर हिस्सों, जिनमें भारत भी शामिल है, वहां यह दिखाई नहीं देगा.

सूर्य ग्रहण का समय

  • शुरुआत: 21 सितंबर, रात 11:00 बजे
  • मध्य/पीक: 22 सितंबर, रात 1:11 बजे
  • समापन: 22 सितंबर, सुबह 3:23 बजे
  • इस तरह यह ग्रहण लगभग 4 घंटे 23 मिनट तक चलेगा.

सूर्य ग्रहण का सूतक भारत में मान्य होगा या नहीं?

भारतीय समयानुसार यह सूर्य ग्रहण रात में लग रहा है, इसलिए भारत में सूतक काल मान्य नहीं होगा. हालांकि, धार्मिक दृष्टि से जानकारों का कहना है कि भले ही सूतक प्रभावी न हो, फिर भी ग्रहण से जुड़ी सामान्य सावधानियों का पालन करना उचित रहता है.

सामान्य नियम के अनुसार, सूर्य ग्रहण का सूतक ग्रहण शुरू होने से 12 घंटे पहले प्रारंभ हो जाता है और ग्रहण खत्म होने पर समाप्त होता है. इस हिसाब से 21 सितंबर को लगने वाले सूर्य ग्रहण का सूतक भारतीय समयानुसार सुबह 11 बजे से प्रारंभ होकर 22 सितंबर की सुबह 3:23 बजे तक रहेगा.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola