WhatsApp में आ गए Meta AI नये फीचर्स, जानिए आपके किस काम आयेंगे
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 02 Oct 2024 12:47 PM
Whatsapp New Feature / Unsplash
व्हाट्सऐप के लिए मेटा ने कुछ नये एआई फीचर्स पेश किये हैं. जानिए किस काम के हैं ये-
WhatsApp New AI Features: मेटा ने व्हाट्सऐप के लिए कुछ नये आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस फीचर्स रॉलआउट किये हैं. मार्क जुकरबर्ग की सोशल मीडिया कंपनी ने इन सभी फीचर्स को अपने एआई चैटबॉट मेटा एआई के माध्यम से व्हाट्सऐप में उपलब्ध कराया है. मेटा के इस बड़े अपडेट में रियलटाइम वॉयस इंटरैक्शन, इमेज एडिटिंग और सेलिब्रिटी वॉयस नामक फीचर्स शामिल हैं. मेटा का मानना है कि एआई आधारित ये फीचर्स, यूजर्स की क्रिएटिविटी और एक्सपीरिएंस को बेहतर बनाने में मदद करेंगे.
WhatsApp New Features: वॉयस के लिए नये फीचर्स मिले
मेटा ने व्हाट्सऐप पर रियलटाइम वॉयस मोड पेश किया है. इससे यूजर्स अब चैटजीपीटी की तरह एआई चैटबॉट से रियलटाइम में बातचीत कर सकते हैं. पहले यह फीचर बीटा वर्जन में था, लेकिन अब यह सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध है. मेटा एआई अब कई सेलिब्रिटी वॉयस को भी सपोर्ट करेगा. यूजर्स वेवफॉर्म बटन पर टैप करके इन आवाजों से इंटरैक्ट कर पाएंगे.
WhatsApp पर इमेज एडिटिंग का भी मिल गया फीचर
मेटा एआई अब तस्वीरों का विश्लेषण कर सकता है और सवालों के जवाब भी दे सकता है. उपयोगकर्ता किसी पकवान की तस्वीर भेजकर उसे पकाने की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और चैटबॉट से तस्वीरों में अनावश्यक हिस्सा हटाने, रंग बदलने या बैकग्राउंड एडिट करने का भी अनुरोध कर सकते हैं. मेटा का यह नया एआई फीचर लामा 3.2 मॉडल पर संचालित हैं. यह तस्वीरों से जानकारी निकालने और उसके बारे में बताने में सक्षम है.
WhatsApp पर थीम बदल सकेंगे यूजर्स, जानिए किन्हें मिलेगा यह खास फीचर
Deleted WhatsApp Message: आपके फोन में ही है व्हाट्सऐप के डिलीटेड मैसेज देखने का जुगाड़
WhatsApp New Feature: व्हाट्सऐप ला रहा कमाल का फीचर, डबल टैप करने पर होगा मैजिक
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










