WhatsApp पर आया Instagram वाला फीचर, इस तरह दोस्तों को तुरंत दे पाएंगे अपडेट, जानें कैसे करें यूज
Published by : Ankit Anand Updated At : 22 Nov 2025 8:25 AM
WhatsApp About Feature
WhatsApp एक बार फिर अपना ‘About’ फीचर वापस ला रहा है, जिसमें यूजर अपने कॉन्टैक्ट्स के लिए टेम्पररी टेक्स्ट अपडेट शेयर कर पाएंगे. ये अपडेट Instagram Notes की तरह चैट लिस्ट के ऊपर और प्रोफाइल में दिखेंगे, और डिफॉल्ट रूप से 24 घंटे बाद अपने-आप गायब हो जाएंगे.
WhatsApp ने एक बार फिर अपने पुराने ‘About’ फीचर को नए अंदाज में पेश किया है, जिसे अब यूजर्स एक अस्थायी स्टेटस अपडेट की तरह इस्तेमाल कर सकेंगे. यह फीचर बिल्कुल Instagram Notes की तरह काम करता है, जिसमें आप छोटे-छोटे टेक्स्ट मैसेज शेयर कर सकते हैं. सबसे खास बात यह है कि यह अपडेट व्हाट्सऐप की चैट लिस्ट के ऊपर और प्रोफाइल पर भी दिखेगा, जिससे दोस्तों को तुरंत पता चल जाएगा कि आप क्या कर रहे हैं या क्यों उपलब्ध नहीं हैं. यह अपडेट 24 घंटे बाद अपने आप गायब हो जाता है, जिससे यह और भी आसान हो जाता है.
Whatsapp का नया About फीचर
नया ‘About’ फीचर यूजर्स को यह बताने का आसान तरीका देता है कि वे इस समय क्या कर रहे हैं या उनकी क्या सोच है. अगर आप व्यस्त हैं या किसी वजह से रिप्लाई नहीं कर पा रहे, तो बस एक छोटा टेक्स्ट लिखकर स्टेटस डाल सकते हैं. यह पहले से ज्यादा विजिबल है और इसे देखकर आपके कॉन्टैक्ट्स सीधे रिप्लाई भी कर सकते हैं, जिससे बातचीत की शुरुआत और आसान हो जाती है. WhatsApp का कहना है कि उन्होंने इस फीचर को इसलिए फिर से बेहतर बनाया है ताकि लोग जल्दी से अपने मूड या स्थिति को दूसरों से शेयर कर सकें.

सेट कर सकते हैं 24 घंटे का डिफॉल्ट टाइम
इस फीचर में कई कस्टम ऑप्शन भी दिए गए हैं. जैसे, आप अपना About स्टेटस किसे दिखाना चाहते हैं. इसके अलावा, 24 घंटे डिफॉल्ट टाइम है लेकिन चाहें तो आप इसे कम या ज्यादा भी सेट कर सकते हैं. हालांकि, अभी यह सिर्फ टेक्स्ट को सपोर्ट करता है, जबकि Instagram Notes में शॉर्ट वीडियो और म्यूजिक भी लगाया जा सकता है. फिर भी Meta ने इशारा दिया है कि आगे चलकर और फीचर्स भी जोड़े जा सकते हैं.
कैसे करें इस्तेमाल?
- WhatsApp खोलें और अपने प्रोफाइल आइकन या सेटिंग्स में मौजूद About सेक्शन पर जाएं.
- वहां ‘Add About’ पर टैप करके अपना छोटा सा अपडेट टाइप करें, जैसे ‘Busy हूं, बाद में रिप्लाई करूंगा’ या ‘Weekend ट्रैवल पर हूं.’
- इसके बाद विजिबिलिटी और टाइमर सेट करें और पोस्ट कर दें.
आपका अपडेट तुरंत आपके कॉन्टैक्ट्स को दिखने लगेगा और वे चाहें तो सीधे उस पर रिप्लाई भी कर सकेंगे. नया About फीचर WhatsApp पर लोगों के बीच कनेक्शन को और आसान बनाने की दिशा में एक दिलचस्प कदम माना जा रहा है.
यह भी पढ़ें: WhatsApp पर आने वाले बेकार फोटो और वीडियो से भर रहा स्टोरेज? बस इस सेटिंग को ऑफ करते ही दूर होगी प्रॉब्लम
यह भी पढ़ें: WhatsApp पर आपको किसी ने Block किया है या नहीं, कैसे पता करें? ये 5 संकेत खोल देंगे सारे राज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










