बिना इंटरनेट फोन पर चलेगी LIVE क्रिकेट और फिल्में, जानें क्या है D2M टेक्नोलॉजी, जो बदल देगी मोबाइल की दुनिया
Published by : Ankit Anand Updated At : 29 Nov 2025 7:44 AM
D2M Technology
D2M Technology: पूरे भारत में करोड़ों लोग हर दिन अपने मोबाइल पर फिल्में, टीवी शो और लाइव स्पोर्ट्स देखते हैं. लेकिन इसके लिए उन्हें मोबाइल डेटा या Wi-Fi पर ही निर्भर रहना पड़ता है. जल्द ही एक नई टेक्नोलॉजी की वजह से बिना इंटरनेट के भी ऐसा करना मुमकिन हो सकता है. आइए आपको इसके बारे में बताते हैं.
D2M Technology: भारत में अब भी एक बड़ी संख्या के पास फीचर फोन है जिनका वो रोजाना इस्तेमाल करते हैं. जल्द ही वो अपने फीचर फोन पर बिना इंटरनेट के लाइव स्पोर्ट्स, मूवीज और वेब सीरीज देख सकेंगे. अब आप सोच रहे होंगे ये कैसे मुमकिन है. यह सुविधा डायरेक्ट-टू-मोबाइल (D2M) ब्रॉडकास्टिंग टेक्नोलॉजी के जरिए मिलेगी. 2,000 से 2,500 रुपये तक के फीचर फोन में Saankhya Labs की चिपसेट लगाकर इस तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा.
इस टेक्नोलॉजी को प्रसार भारती के इन्फ्रास्ट्रक्चर का सपोर्ट मिलेगा. इसे पूरे देश में फैलाने की तैयारी है, जो आगे चलकर Jio और Airtel जैसी टेलिकॉम कंपनियों की कमाई पर भी असर डाल सकती है. इस तकनीक की शुरुआती टेस्टिंग दिल्ली और बेंगलुरु में शुरू हो चुकी है. आइए अब आपको बताते हैं आखिर ये D2M क्या है और यह कैसे काम करता है.
D2M क्या है?
D2M एक तरह की टेक्नॉलजी है जिसकी मदद से मोबाइल फोन पर बिना इंटरनेट चलाए ही वीडियो, ऑडियो और दूसरी मल्टीमीडिया चीजें भेजी जा सकती हैं. यानी यूजर को कंटेंट देखने के लिए डेटा की जरूरत नहीं पड़ेगी. कम्युनिकेशन मंत्रालय ने एक चिट्ठी में बताया है कि D2M में कई काम की खूबियां हैं. जैसे मोबाइल पर सीधे और बिना रुकावट कंटेंट भेजना, ब्रॉडकास्ट और इंटरनेट का हाइब्रिड मॉडल, रियल-टाइम और ऑन-डिमांड कंटेंट देना और इंटरएक्टिव सर्विसेज उपलब्ध कराना.
पारंपरिक तौर पर D2M टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल इमरजेंसी अलर्ट भेजने और आपदा प्रबंधन में मदद करने के लिए किया जाता रहा है. लेकिन इस टेक्नोलॉजी की असली क्षमता इससे भी कहीं आगे है.
सरकार का कहना है कि D2M टेक्नोलॉजी की मदद से जानकारी सीधे यूजर के मोबाइल फोन तक भेजी जा सकती है, वो भी बिना नेटवर्क पर ज्यादा लोड डाले. आसान शब्दों में समझें तो दूर-दराज इलाकों में जहां नेटवर्क कमजोर होता है और लोग फीचर फोन इस्तेमाल करते हैं, उन्हें भी आसानी से ब्रॉडकास्ट मिल जाएगा.
कैसे काम करता है D2M?
D2M टेक्नोलॉजी लगभग उसी तरीके से काम करती है जैसे FM रेडियो करती है. इसमें एक रिसीवर को सीधा भेजा गया सिग्नल मिलता है. यह Direct-to-Home (DTH) ब्रॉडकास्टिंग जैसा भी है, जहां डिश एंटीना सैटेलाइट से सिग्नल पकड़ता है और उसे सेट-टॉप बॉक्स तक पहुंचाता है.
IIT कानपुर की 2022 में पब्लिश एक रिपोर्ट ‘D2M Broadcast 5G Broadband Convergence Roadmap for India’ में बताया गया है कि इस समय मार्केट में मौजूद मोबाइल फोन D2M टेक्नोलॉजी को सपोर्ट नहीं करते. इन डिवाइसों को D2M के लायक बनाने के लिए अलग से बेसबैंड प्रोसेसिंग यूनिट, साथ ही एंटीना, लो-नॉइज एम्प्लिफायर, बेसबैंड फिल्टर और एक रिसीवर जैसी चीजें लगानी पड़ेंगी.
यह भी पढ़ें: ChatGPT Voice Mode अब मेन चैट में, नया अपडेट लॉन्च, बातचीत होगी आसान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










