Elon Musk के ‘ऑप्टिमस’ ने लगाए कमल के ठुमके, नाचते रोबोट को देख लोग बोले रियल है या फेक!

Elon Musk’s Optimus Robot
Elon Musk’s Optimus Robot: एलन मस्क की कंपनी टेस्ला का ह्यूमनॉइड रोबोट ‘ऑप्टिमस’ इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. हाल ही में जारी एक वीडियो में रोबोट को डांस मूव्स करते देखा गया, जिसे देख लोग हैरान हैं.
Elon Musk’s Optimus Robot: दुनियाभर में जब एलन मस्क कुछ पोस्ट करते हैं, तो इंटरनेट का ध्यान तुरंत उनकी ओर खिंच जाता है. इस बार सुर्खियों में रहा उनका डांस करता हुआ रोबोट. बुधवार को मस्क ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर टेस्ला के ह्यूमैनॉयड रोबोट ‘Optimus’ का एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह इंसानों जैसे लचीले और सहज डांस मूव्स करता नजर आ रहा है.
Grok ने बताया सच
कई लोगों ने इस वीडियो की प्रामाणिकता पर सवाल उठाए, यह पूछते हुए कि कहीं यह AI से तो नहीं बनाया गया है. हालांकि, X के चैटबॉट Grok ने स्पष्ट किया कि यह वीडियो असली Tesla Optimus रोबोट का ही है. उसने इस दावे के समर्थन में 2024 के “We, Robot” इवेंट और रोबोट की हालिया वॉकिंग क्षमताओं को लेकर आए अपडेट्स का हवाला दिया.
यह भी पढ़ें: ‘5 साल के अंदर डॉक्टर से बेहतर सर्जरी करेगा रोबोट’, Elon Musk के इस दावे के पीछे क्या है पूरी कहानी? यहां जानें
वीडियो को शुरुआत में बिना किसी कैप्शन के पोस्ट किया गया था, लेकिन बाद में Elon Musk ने स्पष्ट किया, “यह असली है, रियल-टाइम में,” जिससे रोबोट की क्षमताओं को लेकर लोगों में उत्साह और जिज्ञासा और बढ़ गई. यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया और टेस्ला की रोबोटिक्स तकनीक पर एक बार फिर चर्चा शुरू हो गई.
कब हुई थी Optimus की शुरुआत
बता दें कि Tesla ने 2021 में अपने AI डे के दौरान पहली बार ह्यूमनॉइड रोबोट का आइडिया पेश किया था, जब मंच पर एक इंसान रोबोट सूट पहनकर आया था. इसके बाद से Optimus ने कई महत्वपूर्ण प्रगति की है. 2022 में इसके पहले फंक्शनल प्रोटोटाइप ने बेसिक मूवमेंट्स दिखाए. वहीं, 2023 में सामने आए Gen 2 मॉडल ने ब्लॉक्स को सॉर्ट करना, योग के पोज़ बनाना और डांस करना जैसे काम करके दिखाए. Tesla ने Optimus के हाथों ��ी डेक्स्टेरिटी (निपुणता) को भी बेहतर किया है, जिसके मूवमेंट्स की डिग्री 11 से बढ़ाकर भविष्य में 22 तक ले जाने की योजना है.
यह भी पढ़ें: Elon Musk की Starlink सेवा भारत में जल्द हो सकती है शुरू, सरकार ने भेजा Letter of Intent
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अंकित आनंद
शॉर्ट बायो
अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.
काम के बारे में
अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.
उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.
पढ़ाई और करियर
बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.
प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.
विजन
अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










