Call of Duty Warzone Mobile की कमी महसूस नहीं होने देंगे ये बेस्ट ऑप्शंस
Call of Duty Warzone Mobile Alternatives
Call of Duty Warzone Mobile के बंद होने के बाद कौन से गेम्स खेल सकते हैं? जानें Combat Master, PUBG: New State और अन्य बेहतरीन विकल्प
Call of Duty Warzone Mobile गेम को आधिकारिक रूप से बंद कर दिया गया है. Activision ने घोषणा की कि यह गेम अब Google Play Store और Apple App Store पर उपलब्ध नहीं होगा.
Warzone Mobile को क्यों किया गया बंद?
Activision ने बताया कि Warzone Mobile का प्रदर्शन PC और कंसोल वर्जन की तुलना में कमजोर रहा.
कम लोकप्रियता: गेम को अपेक्षित संख्या में खिलाड़ी नहीं मिले.
राजस्व में गिरावट: मोबाइल गेमिंग में प्रतिस्पर्धा के कारण कंपनी को नुकसान हुआ.
COD Mobile पहले से उपलब्ध: Activision के पास पहले से ही एक सफल मोबाइल गेम था, जिससे Warzone Mobile की जरूरत कम हो गई.
गेम बंद होने के बाद क्या होगा?
जो खिलाड़ी पहले से गेम इंस्टॉल कर चुके हैं, वे इसे खेल सकते हैं.
कोई नया अपडेट या सीजन नहीं मिलेगा.
इन-गेम खरीदारी बंद कर दी गई है.
Activision ने कहा कि Warzone Mobile के खिलाड़ियों को COD Mobile में लॉग इन करने पर उनके COD Points का 2X क्रेडिट मिलेगा.
अगर आप Call of Duty Warzone Mobile के बंद होने से निराश हैं, तो चिंता न करें! कई शानदार FPS और बैटल रॉयल गेम्स उपलब्ध हैं जो Warzone Mobile का बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं.
Warzone Mobile के बेस्ट ऑप्शंस
Combat Master – तेज गति वाला FPS गेम, जिसमें शानदार ग्राफिक्स और हथियारों की विविधता है.
BattlePrime – सुपर-सोल्जर आधारित गेम जिसमें 6v6 ऑनलाइन मुकाबले होते हैं.
PUBG: New State – भविष्य की दुनिया में सेट एक बैटल रॉयल गेम, जिसमें नये हथियार और वाहन शामिल हैं.
Farlight 84 – साइ-फाई थीम वाला बैटल रॉयल गेम, जिसमें अनोखे वाहन और जेटपैक मूवमेंट है.
Blood Strike – तेज-तर्रार मैचों और कई गेम मोड्स के साथ एक शानदार FPS अनुभव.
क्या ये गेम Warzone Mobile की तरह हैं?
इन सभी गेम्स में बैटल रॉयल और मल्टीप्लेयर मोड उपलब्ध हैं, जिससे आपको Warzone Mobile जैसा अनुभव मिलेगा. इनमें से कुछ गेम्स में टीम डेथमैच, स्किन्स, हथियार अपग्रेड और रणनीतिक गेमप्ले भी शामिल हैं.
यह भी पढ़ें: Top Online Games in World: 10 ऐसे गेम्स जिनके दुनियाभर में करोड़ों हैं दीवाने
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










