Vivo T3 Pro 5G की कीमत में ₹5,500 की बड़ी कटौती, Flipkart पर जानें नया ऑफर और खरीदने का पूरा तरीका
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 18 May 2025 8:22 PM
vivo t3 pro 5g
Vivo T3 Pro 5G पर अब ₹5,500 तक की छूट मिल रही है. Flipkart पर एक्सचेंज और बैंक ऑफर के जरिए इस 5G स्मार्टफोन को सस्ते में खरीदने का शानदार मौका है. जानिए कैसे पाएं यह ऑफर और क्या हैं इसके फीचर्स.
अगर आप एक दमदार 5G स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो Vivo T3 Pro 5G पर Flipkart की ओर से जबरदस्त ऑफर आया है. इस स्मार्टफोन पर कुल ₹5,500 तक की छूट मिल रही है. यह डिस्काउंट एक्सचेंज और बैंक ऑफर के साथ मिलकर बनाया गया है.
क्या है Vivo T3 Pro 5G का नया प्राइस ऑफर?
- MRP: ₹26,999
- डिस्काउंटेड कीमत: ₹21,499 (₹5,500 तक की छूट सहित)
- उपलब्धता: Flipkart
- ऑफर में शामिल: बैंक डिस्काउंट + एक्सचेंज ऑफर
Flipkart Axis Bank कार्ड यूज करने पर अतिरिक्त ₹750 की छूट मिल रही है, और पुराने फोन के बदले में ₹4,750 तक की एक्सचेंज वैल्यू मिल सकती है.
टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
यह भी पढ़ें: Infinix Note 50s रिव्यु: 20 हजार के अंदर दमदार बैटरी और परफॉरमेंस, जानिए कितना परफेक्ट है यह ऑलराउंडर फोन
यह भी पढ़ें: CMF Phone 2 Pro vs Vivo T4 5G: ₹20,000 में कौन है असली हीरो? जानिए किसमें है ज्यादा दम
Vivo T3 Pro 5G के खास फीचर्स
- प्रोसेसर: MediaTek Dimensity 7200
- डिस्प्ले: 6.67-इंच FHD+ AMOLED, 120Hz रिफ्रेश रेट
- कैमरा: 64MP OIS प्राइमरी कैमरा + 8MP अल्ट्रावाइड
- बैटरी: 4600mAh with 66W फास्ट चार्जिंग
- OS: Android 14 (Funtouch OS 14)
डील पाने का तरीका
- Flipkart ऐप या वेबसाइट पर जाएं
- Vivo T3 Pro 5G सर्च करें
- बैंक ऑफर चुनें और एक्सचेंज वैल्यू जांचें
- डिवाइस ऐड टू कार्ट करें और भुगतान करें.
यह भी पढ़ें: सिर्फ ₹1,299 में खरीदें Moto G85! जानें यह धमाकेदार ऑफर पाने का पूरा तरीका
यह भी पढ़ें: iQOO Neo 10, OnePlus 13R, POCO F7 की लॉन्चिंग इसी महीने, कीमत और फीचर्स जानकर बना लेंगे खरीदने का मन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










