Viral Video: यूरोप के सबसे एक्टिव ज्वालामुखी माउंट एटना से निकलने लगे गैस रिंग्स

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 07 Apr 2024 1:33 PM

विज्ञापन

Viral Video: यूरोप के सबसे एक्टिव ज्वालामुखी माउंट एटना से गैस रिंग्स निकलने लगे हैं. सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरें वायरल हो रही हैं. क्या है यह चीज, आइए जानें-

विज्ञापन

Viral Video: धरती पर प्रकृति कई बार हमारे सामने दुर्लभ दृश्य प्रस्तुत करती है. इन दिनों ऐसे ही एक नजारे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिसमें आसमान में स्मोक रिंग्स को उड़ते देखा जा सकता है. ये दुर्लभ स्मोक रिंग्स यूरोप के सबसे ऊंचे और सक्रिय ज्वालामुखी इटली के माउंट एटना के ऊपर देखने को मिले हैं. इस घटना को वॉल्कैनिक वॉर्टेक्स रिंग्स के रूप में जाना जाता है. बता दें कि ये स्माेक रंग्स वॉल्कैनिक वेंट से गैसीय द्रव्यमान तेजी से निकलने पर बनते हैं.

सबसे एक्टिव ज्वालामुखी

दरअसल, यूरोप का माउंट एटना ज्वालामुखी एक बार फिर से फट पड़ा है. इटली का माउंट एटना, यूरोप का सबसे लंबा और सबसे एक्टिव ज्वालामुखी माना जाता है. इससे निकलने वाले लावा और राख कई किलोमीटर तक फैल गये हैं. इसकी वजह से सिसिली शहर का एयरपोर्ट बंद कर दिया गया है. इस ज्वालामुखी का असर हवाई से लेकर सड़क यातायात पर पड़ा है.

अलेक्सा की मदद से बंदर भगाकर खबरों में आयी बच्ची को आनंद महिंद्रा ने दिया जॉब ऑफर

ज्वालामुखी से निकल रहे गैस रिंग्स

पिछले हफ्ते से ज्वालामुखी फटने के संकेत मिलने लगे थे, जब एटना से गैस रिंग्स निकलनी शुरू हो गई थीं. एटना यूरोप का सबसे सक्रिय ज्वालामुखी है, जो आखिरी बार पिछले साल अगस्त महीने में फटा था. तब भी ज्यादातर एयरपोर्ट्स बंद करने पड़ गए थे. वैज्ञानिकों के अनुसार, उस समय माउंट एटना का उत्तर-पूर्वी क्रेटर पिछले 40 सालों का सबसे ऊंचा था.

5 लाख साल पहले हुआ एटना में पहला विस्फोट

एटना का मतलब ग्रीक भाषा में फरनेस या चिमनी होता है. यह ज्वालामुखी 1600 ईस्वी सन् से लगातार सक्रिय है. द गार्जियन की एक रिपोर्ट की मानें, ताे इस ज्वालामुखी में पहली बार विस्फोट लगभग 5 लाख साल पहले हुआ था. उस समय यह सिसली के समुद्र तट के नीचे तरफ था, लेकिन 3 लाख साल पहले पहाड़ के ऊपरी हिस्सों से लावा फटने शुरू हो गए.

Viral : नौकरी जाने के 6 महीने बाद कर्मचारी को आया कंपनी का मेल, लिखी थी ऐसी डिमांड, अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे आप

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola