Viral Video: रोबोट ने धुरंधर फिल्म के FA9LA गाने पर किया धमाकेदार डांस, वीडियो देख नहीं होगा आंखों पर यकीन

Viral Video: धुरंधर के गाने पर झूमा ह्यूमनॉइड रोबोट
Viral Video: सोशल मीडिया पर अभी एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें हाल ही में रिलीज हुई फिल्म धुरंधर का पॉपुलर गाना FA9LA पर एक रोबोट डांस करते दिखा. ह्यूमनॉइड रोबोट ने बेहतरीन तालमेल, सटीक मूव्स और पूरे कॉन्फिडेंस के साथ परफॉर्म किया. आइए देखते हैं ये शानदार वीडियो.
Viral Video: अगर आप सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं, तो हाल ही में रिलीज हुई फिल्म धुरंधर का पॉपुलर गाना FA9LA आपके कानों तक जरूर पहुंच चुका होगा. इंटरनेट पर यह गाना पूरी तरह छाया हुआ है और कंटेंट क्रिएटर्स इस पर जमकर रील्स बना रहे हैं, जो तेजी से वायरल भी हो रही हैं. इसी बीच एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसमें किसी इंसान को नहीं बल्कि एक ह्यूमनॉइड रोबोट को इस गाने पर नाचते हुए देखा गया है. यकीन नहीं हो रहा न? आइए आपको भी वीडियो दिखाते हैं.
धुरंधर के गाने पर झूमा ह्यूमनॉइड रोबोट
वायरल हो रहे वीडियो के मुताबिक, IIT बॉम्बे में Techfest 2025 का आयोजन किया गया था. इस फेस्ट में उस समय लोग हैरान रह गए, जब मंच पर एक ह्यूमनॉइड रोबोट ने FA9LA गाने पर शानदार डांस परफॉर्मेंस दी. देखते ही देखते यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और टेक फेस्टिवल की परफॉर्मेंस को लेकर लोगों की सोच ही बदल गई.
यह अनोखा नजारा Techfest के एक मेन स्टेज पर देखने को मिला, जहां लोग आम टेक डेमो की उम्मीद लेकर पहुंचे थे. लेकिन वहां उन्हें एक ऐसा डांस शो देखने को मिला, जिसमें ह्यूमनॉइड रोबोट ने बेहतरीन तालमेल, सटीक मूव्स और पूरे कॉन्फिडेंस के साथ परफॉर्म किया. वीडियो में दिखता है, जैसे ही FA9LA का बीट बजा, रोबोट ने भी उसी ताल पर कदम मिलाने शुरू कर दिए. वह इंसानी डांसर्स की तरह झूमता, थिरकता और अलग-अलग पोज देता नजर आया, जिसे देखकर भीड़ में तालियां बजने लगीं, लोग हंसने लगे और हर तरफ मोबाइल कैमरे ऊपर उठ गए.
एशिया का सबसे बड़ा साइंस और टेक्नोलॉजी फेस्टिवल टेकफेस्ट हमेशा से कुछ नया और अलग दिखाने के लिए जाना जाता है. आयोजकों के मुताबिक, यह परफॉर्मेंस ह्यूमनॉइड रोबोटिक्स में हुई तरक्की को दिखाने के लिए रखी गई थी, खासकर बैलेंस कंट्रोल, मूवमेंट प्लानिंग और रियल-टाइम रिस्पॉन्स जैसे मामलों में.
Viral Video: देखें वीडियो
यह भी पढ़ें: Viral Video: चीन के कॉन्सर्ट में म्यूजिक की ताल पर थिरकते दिखे रोबोट्स, धमाकेदार डांस देख एलन मस्क तक हो गए दीवाने
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अंकित आनंद
शॉर्ट बायो
अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.
काम के बारे में
अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.
उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.
पढ़ाई और करियर
बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.
प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.
विजन
अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










