Vivo से OnePlus तक, मई में लॉन्च होने वाले हैं दमदार फीचर्स वाले स्मार्टफोन्स

Published by :Shivani Shah
Published at :29 Apr 2026 3:29 PM (IST)
विज्ञापन
Upcoming Smartphones in May 2026

मई में लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन्स की लिस्ट

अगर आप नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन खास फोटोग्राफी के लिए लेने की सोच रहे हैं, तो फिर मई में Vivo, OnePlus और Oppo के नये फोन्स लॉन्च होने वाले हैं. जानिए यहां मॉडल्स के फीचर्स और उनके लॉन्च डेट के बारे में.

विज्ञापन

अप्रैल 2026 स्मार्टफोन लॉन्च के लिहाज से काफी व्यस्त रहा. अप्रैल में OnePlus Nord 6 से लेकर Vivo T5 Pro, Realme 16 और Vivo V70 FE जैसे कई मिड-रेंज फोन्स लॉन्च हुए. ऐसे में अब मई महीने की शुरुआत होने वाली है और मई में मिड-रेंज नहीं, बल्कि फ्लैगशिप फोन्स का दबदबा देखने को मिलेगा. Vivo, Oppo और OnePlus जैसी बड़ी कंपनियां अपने पावरफुल और फीचर-लोडेड स्मार्टफोन्स लॉन्च करने जा रही हैं.

Vivo X300 Ultra

चाइना में Vivo X300 Ultra लॉन्च करने के बाद अब कंपनी इसे भारत में 6 मई 2026 को लॉन्च करने जा रही है. इसमें Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर और 6.82 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है. इस मॉडल की खासियत इसका कैमरा है. इसमें 200MP प्राइमरी कैमरा, 200MP पेरिस्कोप लेंस और 50MP अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है. पावर के लिए, 6600mAh बैटरी के साथ 100W वायर्ड और 40W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है.

Vivo X300 FE

Vivo X300 Ultra के साथ कंपनी Vivo X300 FE भी 6 मई को लॉन्च करने वाली है. इसमें 6.31 इंच LTPO AMOLED डिस्प्ले और पावरफुल Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर मिलेगा. फोन में 6500mAh बैटरी, 90W फास्ट चार्जिंग और 40W वायरलेस चार्जिंग दी जाएगी. यह एक कॉम्पैक्ट लेकिन पावरफुल फोन होगा.

OnePlus Nord CE 6

वीवो के बाद OnePlus भी अपने नये मॉडल को लॉन्च करने वाली है. कंपनी 7 मई को अपने Nord सीरीज में नया मॉडल Nord CE 6 लॉन्च करेगी. यह मिड-रेंज प्राइस सेगमेंट में लॉन्च हो सकता है. इसकी कीमत 20000 से 25000 रुपये के बीच रहने की उम्मीद है. इसमें Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर, 144Hz डिस्प्ले और 8000mAh बैटरी दी जाएगी. फोन में 50MP कैमरा, 32MP सेल्फी कैमरा और IP66, IP68, IP69 जैसे मजबूत प्रोटेक्शन फीचर्स मिलेंगे.

OnePlus Nord CE 6 Lite 

OnePlus Nord CE 6 के साथ कंपनी OnePlus Nord CE 6 Lite भी लॉन्च करने वाली है. इसका डिजाइन थोड़ा अलग होगा, जिसमें वर्टिकल कैमरा मॉड्यूल देखने को मिलेगा. यह ब्लैक और लाइट ग्रीन कलर में आएगा. इसमें भी 144Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर, 7000mAh की बड़ी बैटरी मिलेगी, जो दो दिन तक का बैकअप देने का दावा करती है.

Oppo Find X9 Ultra

Vivo और OnePlus के साथ-साथ Oppo के भी नये फ्लैगशिप मॉडल लॉन्च के लाइन में हैं. ओप्पो ने Find X9 Ultra को चीन में लॉन्च कर दिया है और अब इसे कंपनी मई में भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. हालांकि, अभी तक कंपनी ने लॉन्च डेट कन्फर्म नहीं किया है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक यह मॉडल वीवो एक्स300 अल्ट्रा के साथ 6 मई को लॉन्च हो सकता है.

Oppo Find X9 Ultra में Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है, जो टॉप-लेवल परफॉर्मेंस देता है. इसमें 6.82 इंच का LTPO AMOLED डिस्प्ले, 144Hz रिफ्रेश रेट और 3600 निट्स ब्राइटनेस मिलती है. वीवो की तरह इस मॉडल की भी खासियत इसका कैमरा है, जिसमें 200MP प्राइमरी, 200MP पेरिस्कोप टेलीफोटो (3x), 50MP टेलीफोटो (10x) और 50MP अल्ट्रावाइड कैमरा शामिल है. 7050mAh बैटरी के साथ 100W फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग भी मिलती है.

Oppo Find X9s

Oppo Find X9 Ultra के साथ कंपनी कॉम्पैक्ट मॉडल Oppo Find X9s भी लॉन्च करने वाली है. इसमें Dimensity 9500s प्रोसेसर, 6.59 इंच AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और 7025mAh बैटरी के साथ 80W फास्ट चार्जिंग मिलेगी. कैमरा सेटअप में 50MP के तीन सेंसर शामिल होंगे, जो अच्छी फोटोग्राफी का एक्सपीरियंस देंगे.

यह भी पढ़ें: ₹10499 से ₹38999 तक, इस हफ्ते लॉन्च हुए 4 नये स्मार्टफोन्स, देखिए लिस्ट

विज्ञापन
Shivani Shah

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

डिजिटल पत्रकारिता में 3 सालों का अनुभव है. प्रभात खबर में जूनियर टेक कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं. टेक्नोलॉजी कैटेगरी में ये स्मार्टफोन से लेकर टेक-टिप्स, गैजेट्स, एआई, सॉफ्टवेयर और डिजिटल ट्रेंड्स पर रिसर्च-बेस्ड, इन-डेप्थ और यूजर-फोकस्ड कंटेंट लिखती हैं. इसके अलावा ये ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola