₹10499 से ₹38999 तक, इस हफ्ते लॉन्च हुए 4 नये स्मार्टफोन्स, देखिए लिस्ट

Updated:
विज्ञापन
Smartphones Launch

इस हफ्ते लॉन्च हुए स्मार्टफोन्स की लिस्ट

19 अप्रैल से 24 अप्रैल 2026 तक चार नये स्मार्टफोन्स लॉन्च हो चुके हैं. बजट से लेकर फ्लैगशिप सेगमेंट में लॉन्च हुए इन स्मार्टफोन्स में बड़ी बैटरी, स्मूद डिस्प्ले और पावरफुल प्रोसेसर जैसे फीचर्स मिलते हैं, जो यूजर्स को ज्यादा ऑप्शन और बेहतर परफॉर्मेंस देते हैं.

विज्ञापन

भारत में हर हफ्ते बजट से लेकर फ्लैगशिप प्राइस रेंज में कई स्मार्टफोन्स लॉन्च हो रहे हैं, जिनमें बढ़िया फीचर्स से लेकर दमदार बैटरी और पावरफुल प्रोसेसर देखने को मिल रहे हैं. ऐसे में इस हफ्ते 19 से 24 अप्रैल के बीच भी तीन स्मार्टफोन्स ने भारत में एंट्री मारी, जिनमें दो बजट और एक बजट फ्लैगशिप मॉडल है. लॉन्च हुए स्मार्टफोन्स की लिस्ट में Poco, Tecno और Motorola शामिल हैं. आइए डालते हैं एक नजर इनके फीचर्स और कीमत पर.

TECNO POP X 5G 

कीमत: ₹15,999 से शुरू

  • 6.78-इंच HD+ डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग, 560 निट्स ब्राइटनेस
  • 13MP रियर कैमरा, LED फ्लैश,
  • 8MP फ्रंट कैमरा
  • ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 6400 (6nm) प्रोसेसर, Mali-G57 MC2 GPU
  • Android 16 पर बेस्ड HiOS 16
  • 6500mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग

POCO C81

कीमत: ₹10,999 

  • 6.9-इंच HD+ LCD डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और 800 निट्स ब्राइटनेस 
  • 13MP AI रियर कैमरा, 1080p वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट
  • 8MP का फ्रंट कैमरा
  • Unisoc T7250 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर 
  • Android 16 पर बेस्ड HyperOS 3
  • 6300mAh की बड़ी बैटरी, 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट

POCO C81x 

कीमत: ₹10,499 

  • 6.88 इंच डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और 800 निट्स ब्राइटनेस
  • 13MP AI रियर कैमरा, 1080p वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट
  • 8MP का फ्रंट कैमरा
  • Unisoc T7250 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर 
  • Android 15 पर बेस्ड HyperOS 2
  • 5200mAh की बड़ी बैटरी, 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट

Motorola Edge 70 Pro

कीमत: शुरुआती कीमत 38,999 रुपये 

  • 6.8-इंच Super HD Extreme AMOLED डिस्प्ले, 144Hz रिफ्रेश रेट, 5,200 निट्स पीक ब्राइटनेस
  • OIS सपोर्ट के साथ 50MP + 50MP रियर कैमरा, 4K 60fps तक वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट 
  • 50MP का फ्रंट कैमरा
  • MediaTek Dimensity 8500 Extreme चिपसेट 
  • Android 16 पर बेस्ड Hello UI
  • 6500mAh की बैटरी, 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट

यह भी पढ़ें: ₹8999 से ₹70000 तक, अप्रैल में लॉन्च हुए शानदार स्मार्टफोन्स, देखिए लिस्ट

विज्ञापन
शिवानी शाह

लेखक के बारे में

By शिवानी शाह

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola