फोन में यह अजीब निशान दिखा? समझ लें रिकॉर्ड हो रही है आपकी स्क्रीन
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 25 Feb 2025 4:58 PM
Smartphone Hack
Smartphone Hack: अगर आपको लगता है कि आपकी स्क्रीन रिकॉर्ड की जा रही है, तो तुरंत एक्शन लेने की जरूरत है. इन उपायों से आप अपनी निजी जानकारी और प्राइवेसी की सुरक्षा कर सकते हैं.
Smartphone Hack: अगर आपके फोन की स्क्रीन पर एक अजीब सा निशान दिख रहा है, तो हो सकता है कि कोई आपकी स्क्रीन रिकॉर्ड कर रहा हो. यह आपकी प्राइवेसी के लिए बड़ा खतरा है.
स्क्रीन रिकॉर्डिंग के संकेत
नया आइकन दिखना: अगर स्टेटस बार या नोटिफिकेशन पैनल में कोई नया या अनजान आइकन दिखे, तो सतर्क हो जाएं.
बैटरी जल्दी खत्म होना: अगर बिना ज्यादा इस्तेमाल के भी बैटरी तेजी से खत्म हो रही है, तो यह शक का कारण हो सकता है
फोन का गर्म होना: सामान्य इस्तेमाल में भी फोन ज्यादा गर्म हो रहा है, तो यह चिंता की बात है.
अनजान ऐप्स का दिखना: ऐसे ऐप्स जो आपने इंस्टॉल नहीं किये हैं, अगर फोन में दिखें, तो यह संदिग्ध है.
अपनी प्राइवेसी कैसे बचाएं
संदिग्ध ऐप्स हटाएं: ऐप्स की लिस्ट चेक करें और जो ऐप्स आपको नहीं पता, उन्हें डिलीट करें.
ऐप परमिशन चेक करें: सेटिंग्स में जाकर देखें कि कौन से ऐप्स को स्क्रीन रिकॉर्ड करने की इजाजत है. अनजान ऐप्स की परमिशन बंद करें.
सुरक्षा ऐप्स का इस्तेमाल करें: अच्छे एंटीवायरस या सुरक्षा ऐप्स इंस्टॉल करें जो खतरों की पहचान कर सकें.
फोन और ऐप्स अपडेट रखें: नियमित रूप से अपने फोन और ऐप्स को अपडेट करें, ताकि सुरक्षा खामियों को दूर किया जा सके.
सिर्फ आधिकारिक स्रोतों से ऐप्स डाउनलोड करें: गूगल प्ले स्टोर या ऐपल ऐप स्टोर जैसे विश्वसनीय स्रोतों से ही ऐप्स इंस्टॉल करें.
अगर आपको लगता है कि आपकी स्क्रीन रिकॉर्ड की जा रही है, तो तुरंत एक्शन लेने की जरूरत है. इन उपायों से आप अपनी निजी जानकारी और प्राइवेसी की सुरक्षा कर सकते हैं.
IRCTC अकाउंट का पासवर्ड भूल गए? यहां जानें ऑनलाइन रिसेट करने का तरीका
WhatsApp Tips: व्हाॅट्सऐप चैट डिलीट हो गई? इन ट्रिक्स से कर लें रीस्टोर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










