Google खुद ही डिलीट कर देगा आपकी सर्च और लोकेशन हिस्ट्री, बस कर दें इस सेटिंग को ऑन

Published by : Ankit Anand Updated At : 24 Nov 2025 2:56 PM

विज्ञापन

Google Auto Delete Search and Location History

Google अब यूजर्स को अपनी सर्च और लोकेशन हिस्ट्री अपने-आप डिलीट करने की सुविधा देता है. इसमें आप 3, 18 या 36 महीने के अंतराल पर डेटा हटाने का ऑप्शन चुन सकते हैं. यह ऑटो-डिलीट फीचर सेट करने से आपकी डिजिटल एक्टिविटी पर बेहतर मैनेजमेंट होता है और बिना खुद हर बार कुछ डिलीट किए ही प्राइवेसी बरकरार रहती है.

विज्ञापन

Google दुनिया की सबसे ज्यादा इस्तेमाल की जाने वाली सेवाओं में से एक है. कोई भी जानकारी ढूंढनी हो, किसी जगह का लोकेशन पता करना हो, हम अक्सर हर काम के लिए Google का ही सहारा लेते हैं. समय के साथ-साथ ये सारी जानकारी एक ही जगह जमा होती रहती है, जो आपकी आदतों और आपकी आवाजाही के बारे में काफी कुछ बता सकती है. आसान भाषा में कहें तो Google को सब पता चलता रहता है कि आप कब क्या कर रहे हैं.

अच्छी बात ये है कि Google आपको अपनी वेब एक्टिविटी डिलीट करने का ऑप्शन देता है. हाल ही में इसमें एक फीचर और जुड़ा है, जिसमें आप अपनी सर्च और लोकेशन हिस्ट्री को ऑटोमेटिकली डिलीट भी कर सकते हैं. इससे आपको कंट्रोल मिलता है कि आपकी कौन-सी जानकारी कितने समय तक सेव रहे. आइए आपको बताते हैं कि कैसे आप ऑटो-डिलीट फीचर सेट कर सकते हैं, ताकि आपको बार-बार मैन्युअली अपनी हिस्ट्री हटानी न पड़े.

सर्च और लोकेशन हिस्ट्री को ऑटोमेटिकली डिलीट कैसे करें?

Step 1: myaccount.google.com पर जाएं और जिस Google अकाउंट को मैनेज करना चाहते हैं, उसमें लॉगिन करें.

Step 2: बाई तरफ दिए गए मेन्यू में ‘Data & privacy’ पर क्लिक करें. अब नीचे स्क्रॉल करके ‘Web & App Activity’ और ‘Location History’ वाला सेक्शन ढूंढे.

Step 3: ‘Web & app activity’ पर क्लिक करें और यहां ‘Manage activity’ चुनकर आप अपनी सारी सर्च और ऐप एक्टिविटी देख सकते हैं.

Step 4: ऑटो-डिलीट सेट करने के लिए ‘Choose to delete automatically’ पर क्लिक करें.

Step 5: Google आपको 3 महीने, 18 महीने या 36 महीने में डेटा ऑटो-डिलीट करने के ऑप्शन देता है. अपनी जरूरत के हिसाब से कोई एक ऑप्शन चुनें और फिर ‘Next’ के बाद ‘Confirm’ पर क्लिक करें.

एक बार आप ऑटो-डिलीट सेट कर देते हैं, तो Google आपके चुने हुए टाइमलाइन के हिसाब से आपकी सर्च और लोकेशन हिस्ट्री अपने-आप डिलीट करता रहेगा. आप चाहें तो कभी भी इन सेटिंग्स में वापस जाकर बदलाव कर सकते हैं या हिस्ट्री को मैन्युअली भी डिलीट कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: AI वाली फोटो पकड़ना हुआ आसान, Google Gemini का नया इमेज वेरिफिकेशन फीचर अब बताएगा सच्चाई

यह भी पढ़ें: अब नहीं पड़ेगी लंबे प्रॉम्प्ट की जरूरत, आ गया Google का सबसे पावरफुल मॉडल Gemini 3

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola