AI वाली फोटो पकड़ना हुआ आसान, Google Gemini का नया इमेज वेरिफिकेशन फीचर अब बताएगा सच्चाई

Published by : Ankit Anand Updated At : 23 Nov 2025 7:38 AM

विज्ञापन

Google Gemini Image Verification Tool

आजकल कई लोग फोन में स्क्रॉल करते समय यह सोचकर कन्फ्यूज हो जाते हैं कि इंटरनेट पर दिख रही फोटो असली हैं या फिर AI से बनाई गई हैं. इसी बढ़ती उलझन को दूर करने के लिए Google ने अपने नए Gemini अपडेट में इसका हल पेश किया है. आइए आपको इसके बारे में बताते हैं.

विज्ञापन

Google Gemini: आजकल कई लोग अपने फोन में स्क्रॉल करते-करते अक्सर रुक जाते हैं और सोचते हैं कि सामने दिख रही फोटो असली है या किसी AI टूल से बनी हुई है. दोस्त द्वारा भेजी गई फोटो हो, सोशल मीडिया की कोई पोस्ट हो, या इंटरनेट पर दिख गई कोई रैंडम इमेज अब हर जगह शक होने लगा है, क्योंकि AI अब ऐसी फोटो बना रहा है जो पहली नजर में बिल्कुल असली लगती हैं.

पहले अजीब पैटर्न या गलतियां देखकर पता चल जाता था कि फोटो नकली है, लेकिन अब ऐसा कम ही होता है. इसी बदलाव को देखते हुए Google ने यूजर्स को सीधे फोटो की सच्चाई चेक करने का आसान तरीका देना शुरू कर दिया है. आइए आपको बताते हैं कैसे.

Gemini में अब मिलेगा बिल्ट-इन इमेज वेरिफिकेशन टूल

Google ने कन्फर्म किया है कि उसके Gemini ऐप में अब एक ऐसा फीचर आ गया है जो यह पता लगा सकता है कि कोई फोटो उसकी अपनी AI से बनाई या एडिट की गई है या नहीं. कंपनी ने ये सुविधा अपने नए Gemini 3-पावर्ड Nano Banana Pro मॉडल के साथ लॉन्च की है. यह कदम AI से बनी तस्वीरों के बारे में ज्यादा पारदर्शिता लाने की दिशा में एक और आगे बढ़ता हुआ कदम माना जा रहा है.

कैसे करेगा काम?

Detection सिस्टम SynthID पर काम करता है, जो Google की डिजिटल वॉटरमार्किंग टेक्नोलॉजी है. SynthID, Google के AI टूल्स से बनी फोटो में ऐसे अदृश्य निशान छुपा देता है, जो दिखने में बिल्कुल नजर नहीं आते और तस्वीर की क्वालिटी पर भी असर नहीं डालते. लेकिन Gemini इन छुपे हुए साइन को पढ़ सकता है और पता लगा सकता है कि कंटेंट Google के AI सिस्टम से बना है या नहीं. 

एक बात साफ है कि Gemini सिर्फ उन्हीं फोटों को पकड़ सकता है जो Google के टूल्स से बनाई या एडिट की गई हों. अगर कोई दूसरी कंपनी या किसी इंडी डेवलपर का मॉडल इस्तेमाल करता है, तो Gemini उसकी पहचान नहीं कर पाता.

फिर भी, यह फीचर ऑनलाइन मौजूद बहुत बड़ी मात्रा में कंटेंट पर लागू होता है. 2023 में Google ने जब SynthID लॉन्च किया था, तब से अब तक 20 अरब से ज्यादा AI-generated इमेजेज पर वॉटरमार्क लगाया जा चुका है. अब इन्हें आसानी से Gemini ऐप के जरिए चेक किया जा सकता है.

कैसे करें चेक?

आप किसी भी फोटो को बहुत आसानी से चेक कर सकते हैं. अगर आपको कोई तस्वीर ऑनलाइन दिखे, मैसेज में मिले या किसी फाइल में हो, तो बस उसे Gemini पर अपलोड करें और पूछें, जैसे: “क्या ये Google AI ने बनाई है?” या “क्या ये AI-generated है?”

Gemini उस इमेज को स्कैन करके उसमें मौजूद SynthID वॉटरमार्क खोजता है और अपनी सिस्टम की समझ का इस्तेमाल करके आपको साफ-साफ जवाब देता है.

यह भी पढ़ें: अब नहीं पड़ेगी लंबे प्रॉम्प्ट की जरूरत, आ गया Google का सबसे पावरफुल मॉडल Gemini 3

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola