SBI यूजर्स के लिए अलर्ट! ये रहे बैंक के असली कस्टमर केयर नंबर, फेक कॉल्स से रहें दूर

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 11 Jun 2025 11:44 AM

विज्ञापन

SBI customer care number

SBI ने साइबर फ्रॉड से बचाव के लिए आधिकारिक कस्टमर केयर नंबर जारी किए हैं. जानें असली हेल्पलाइन नंबर, फेक कॉल्स से बचने के तरीके और साइबर सुरक्षा के महत्वपूर्ण उपाय. सुरक्षित बैंकिंग के लिए जरूरी जानकारी पाएं और फ्रॉड से खुद को बचाएं.

विज्ञापन

देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने हाल ही में एक महत्वपूर्ण सार्वजनिक सलाह जारी की है. देश में बढ़ते डिजिटल धोखाधड़ी के मामलों को देखते हुए एसबीआई ने ग्राहकों को अहम जानकारी दी है. इसमें ग्राहकों को साइबर फ्रॉड से बचाने के लिए आधिकारिक कस्टमर केयर नंबर (SBI Customer Care Number) साझा किये गए हैं.

SBI के आधिकारिक नंबर कौन से हैं?

SBI ने स्पष्ट किया है कि यदि आपको +91-1600 से शुरू होने वाले नंबरों से कॉल आती है, तो यह सुरक्षित और वैध है. ये नंबर केवल लेन-देन और सेवा संबंधी कॉल्स के लिए उपयोग किये जाते हैं.

1600-01-8000

1600-01-8003

1600-01-8006

1600-11-7012

1600-11-7015

1600-01-8001

1600-01-8004

1600-01-8007

1600-11-7013

1600-00-1351

1600-01-8002

1600-01-8005

1600-11-7011

1600-01-7014

1600-10-0021

Sbi customer care number

यह भी पढ़ें: Digital Arrest: वीडियो कॉल पर उतरवाए महिला के सारे कपड़े, झांसा देकर ट्रांसफर कराए 16 लाख, आप रहें ALERT

यह भी पढ़ें: क्या है Grindr ऐप? कैसे लड़के-लड़कियां बन कर लोगों को फसा रहे अपनी जाल में, इस्तेमाल करते हैं तो हो जाएं सतर्क

कैसे बचें साइबर फ्रॉड से?

अनजान नंबरों से कॉल आने पर सतर्क रहें – यदि कोई कॉल 1600xx सीरीज से नहीं है, तो सावधान रहें

किसी को भी OTP, पासवर्ड या बैंकिंग डिटेल्स साझा न करें – SBI कभी भी फोन पर ऐसी जानकारी नहीं मांगता

फर्जी SBIरिवॉर्ड स्कैम से बचें – SBI कभी भी SMS या ईमेल के जरिये लिंक भेजकर रिवॉर्ड क्लेम करने को नहीं कहता

संदिग्ध कॉल्स की रिपोर्ट करें – यदि आपको कोई धोखाधड़ी वाली कॉल मिलती है, तो तुरंत 1930 साइबर क्राइम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज करें.

RBI ने भी जारी किये नये निर्देश

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने जनवरी 2025 में सभी बैंकों को निर्देश दिया था कि वे लेन-देन और सेवा संबंधी कॉल्स के लिए केवल 1600xx सीरीज के नंबरों का उपयोग करें. वहीं, मार्केटिंग और प्रोमोशनल कॉल्स के लिए 140xx सीरीज का उपयोग किया जाएगा.

यह भी पढ़ें: 18 करोड़ सोशल मीडिया अकाउंट्स के पासवर्ड लीक, जानिए कैसे बचें साइबर हमलों से

यह भी पढ़ें: फोन में छिपा है सीक्रेट मोड! लड़कियां कर रही हैं जमकर इस्तेमाल

यह भी पढ़ें: App Uninstall करने के बाद भी नहीं छोड़ते पीछा! चोरी-छिपे एक्सेस करते हैं डेटा, ऐसे लगाएं इन पर ब्रेक

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola