Samsung का मुड़ने वाला फोन हो गया ₹30,200 रुपये सस्ता, जानिए कहां और कैसे मिलेगी यह डील

Published by : Ankit Anand Updated At : 24 May 2025 3:32 PM

विज्ञापन

Samsung Galaxy Z Fold 6

अगर आप एक फोल्डेबल फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदने का इंतज़ार कर रहे थे, तो अब आपके लिए अच्छा मौका है. Samsung Galaxy Z Fold 6, जो पावरफुल Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर के साथ आता है, अब पहले से कहीं ज्यादा किफायती हो गया है. अमेजन पर ग्राहकों को सीधा ₹30,200 की बड़ी बचत का मौका मिल रहा है.

विज्ञापन

Samsung Galaxy Z Fold 6 Price Drop: अगर आप भी कई दिनों से फोल्डेबल फोन खरीदने का मन बनाए हुए थे लेकिन उसकी कीमत ज्यादा होने की वजह से रुक गए थे, तो अब आपके लिए अच्छा मौका है. Samsung Galaxy Z Fold 6 पर Amazon पर जबरदस्त छूट मिल रही है, जिससे यह फोन पहले से कहीं ज्यादा किफायती हो गया है.

इस डिवाइस पर 32,000 रुपये से भी ज्यादा की छूट दी जा रही है, जो वाकई एक कमल की डील है. फोल्डेबल फोन अपनी स्टाइलिश डिजाइन और मल्टीटास्किंग फीचर्स के लिए जाने जाते हैं, लेकिन इनकी ऊंची कीमत अक्सर ग्राहकों को दूर रखती है. ऐसे में इतनी बड़ी छूट मिलना वाकई खास है. आइए जानते हैं कैसे आप इस डील का फायदा उठा सकते हैं. 

Samsung Galaxy Z Fold 6 पर जबरदस्त डिस्काउंट 

भारत में इस प्रीमियम स्मार्टफोन की आधिकारिक कीमत ₹1,64,999 है, लेकिन फिलहाल Amazon पर इसे ₹1,34,799 में खरीदा जा सकता है. यानी ग्राहकों को सीधा ₹30,200 की बड़ी बचत का मौका मिल रहा है.

यह भी पढ़ें: iPhone 16 Pro पर बंपर डिस्काउंट, 64 हजार रुपये तक की मिल रही छूट! ऐसे मिलेगी डील

इतना ही नहीं, अगर आप Federal Bank का क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करते हैं तो आपको अतिरिक्त ₹2,000 की छूट मिलेगी. वहीं, OneCard क्रेडिट कार्ड से EMI पर खरीदारी करने पर ₹2,750 की अतिरिक्त छूट का भी लाभ उठाया जा सकता है. इसके अलावा, अगर आप पुराना स्मार्टफोन एक्सचेंज करते हैं तो और भी ज्यादा बचत कर सकते हैं.

Samsung Galaxy Z Fold 6 के फीचर्स 

सैमसंग का यह फोल्डेबल फोन 7.6 इंच की मेन डिस्प्ले और 6.3 इंच की कवर स्क्रीन के साथ आता है. दोनों ही डिस्प्ले Dynamic AMOLED 2X पैनल हैं और 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करते हैं.

कैमरा की बात करें तो फोन में पीछे की तरफ ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा OIS के साथ, 12MP का अल्ट्रावाइड लेंस और 10MP का टेलीफोटो कैमरा शामिल है. सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 10MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है.

परफॉर्मेंस के लिहाज से Galaxy Z Fold 6 में लेटेस्ट Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है. साथ ही इसमें 4400mAh की डुअल बैटरी दी गई है, जो 25W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है.

यह नया फोल्डेबल फोन कई AI-पावर्ड फीचर्स के साथ आता है. इनमें Circle to Search, Live Translate, Instant Slow-mo, Sketch to Image जैसे शानदार फीचर्स शामिल हैं, जो यूजर्स के अनुभव को और भी बेहतर बनाते हैं.

यह भी पढ़ें: मई के आखिरी हफ्ते ये 4 धांसू फोन मचाएंगे तहलका, 7000mAh की बैटरी, फीचर्स भी एक से एक

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola