Samsung S26 सीरीज में क्या नया मिलेगा, कीमत, लॉन्च टाइमलाइन और फीचर्स पर मची हलचल

Updated:
विज्ञापन
samsung s25

samsung s25

Samsung Galaxy S26 सीरीज की कीमत, लॉन्च डेट, कैमरा और नए फीचर्स के ताजा लीक्स सामने आए. जानें फरवरी लॉन्च और Qi2 चार्जिंग की पूरी जानकारी

विज्ञापन

सैमसंग की अगली फ्लैगशिप लाइन‑अप Galaxy S26 सीरीज को लेकर बाजार में गर्मी बढ़ चुकी है. नये लीक्स बताते हैं कि कंपनी इस बार बड़े हार्डवेयर बदलावों से दूरी बनाकर कीमत को नियंत्रण में रखने की रणनीति अपना सकती है, खासकर तब जब Apple ने iPhone 17 की आक्रामक प्राइसिंग से मुकाबला और मुश्किल कर दिया है.

कैमरा सेटअप में बड़ा बदलाव नहीं, सॉफ्टवेयर पर जोर

कोरियाई रिपोर्ट्स के मुताबिक सैमसंग S26 सीरीज में वही कैमरा सेंसर इस्तेमाल कर सकता है जो S25 में दिए गए थे. माना जा रहा है कि बढ़ती मैन्युफैक्चरिंग लागत को देखते हुए कंपनी कैमरा हार्डवेयर को जस का तस रखकर सॉफ्टवेयर और चिपसेट-आधारित इमेजिंग सुधारों पर फोकस करेगी. बेस मॉडल में 50MP मेन कैमरा, 12MP अल्ट्रा‑वाइड और 10MP 3x टेलीफोटो लेंस जारी रहने की उम्मीद है.

कीमतें S25 जैसी रहने की संभावना

iPhone 17 की नयी प्राइसिंग रणनीति ने सैमसंग पर दबाव बढ़ा दिया है. ऐसे में अनुमान है कि Galaxy S26 सीरीज की कीमतें S25 लाइन‑अप के करीब ही रह सकती हैं. S25 की शुरुआती कीमत ₹80,999 थी, जबकि S25 Plus ₹99,999 और S25 Ultra ₹1,29,999 में लॉन्च हुआ था. S26 सीरीज भी इसी रेंज में टिक सकती है.

लॉन्च टाइमलाइन में बदलाव, जनवरी नहीं फरवरी में एंट्री

सैमसंग आमतौर पर जनवरी में अपनी S‑सीरीज पेश करता है, लेकिन इस बार प्लान बदल सकता है. रिपोर्ट्स बताती हैं कि S26 सीरीज को फरवरी 2025 में लॉन्च किया जा सकता है, ताकि कंपनी प्राइसिंग और प्रोडक्शन स्ट्रैटेजी को बेहतर तरीके से सेट कर सके.

Qi2 चार्जिंग और नये मैग्नेटिक एक्सेसरीज की तैयारी

हार्डवेयर अपग्रेड भले सीमित हों, लेकिन चार्जिंग टेक्नोलॉजी में बदलाव देखने को मिल सकता है.लीक्स के अनुसार Galaxy S26 सीरीज में Qi2 वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट जोड़ा जा सकता है, जैसा कि Pixel 10 और नये iPhones में मिलता है. इसके साथ ही सैमसंग अपने आधिकारिक केसों में मैग्नेटिक इंसर्ट्स जोड़ने की तैयारी कर रहा है, जिससे मैग्नेटिक चार्जिंग और एक्सेसरी सपोर्ट बेहतर होगा.

Galaxy S25 यूजर्स के लिए खुशखबरी! Samsung ने जारी किया One UI 8.5 बीटा, मिला ढेरों नये फीचर्स का तोहफा

28,000 रुपये सस्ता हुआ Samsung Galaxy S24 FE, साल के आखिरी सेल में Flipkart दे रहा जबरदस्त ऑफर

विज्ञापन
राजीव कुमार

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola