Samsung Galaxy S25 Edge रिव्यू: प्रीमियम फोन की परफॉरमेंस तो जबरदस्त लेकिन बैटरी कितनी पावरफुल? जानिए यहां 

Author :Ankit Anand
Published by :Ankit Anand
Updated at :19 May 2025 10:50 AM
विज्ञापन
Samsung Galaxy S25 Edge रिव्यू: प्रीमियम फोन की परफॉरमेंस तो जबरदस्त लेकिन बैटरी कितनी पावरफुल? जानिए यहां 

Samsung Galaxy S25 Edge

Samsung Galaxy S25 Edge लॉन्च हो गया है. इसमें 200MP कैमरा और Snapdragon 8 Elite चिपसेट जैसी खूब‍ियां हैं. माना जा रहा है क‍ि सैमसंग का ये प्रीमियम स्मार्टफोन iPhone 17 Air को जबरदस्‍त टक्‍कर देने वाला है. आइए जानते है डिटेल में इस फोन की डिजाइन और फीचर्स के बारे में

विज्ञापन

Samsung Galaxy S25 Edge रिव्यू: सैमसंग ने अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन Samsung Galaxy S25 Edge लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इस फोन को कई महीनों तक लगातार टीज किया. सबसे पहले सैन होजे में हुए ‘अनपैक्ड’ इवेंट में और फिर बार्सिलोना में आयोजित MWC में फोन की झलक मिली लेकिन हर बार डिवाइस को आम लोगों की पहुंच से दूर रखा गया. अब जब यह फोन आखिरकार लॉन्च हो चुका है और हमें इसे इस्तेमाल करने का मौका मिला है, तो आइए जानते हैं इस फोन की खासियत और साथ में यह भी जानेंगे कि इस प्राइस रेंज में कहां तक यह फोन फिट बैठता है.

Samsung Galaxy S25 Edge की डिजाइन

Samsung Galaxy  S25 Edge की डिजाइन को लेके बहुत चर्चा हो रही थी क्यूंकि यह फोन न सिर्फ बेहद पतला है, बल्कि अपने साइज के बावजूद हैरान कर देने वाला हल्का भी है. इसकी मोटाई सिर्फ 5.8mm है और इसका वजन मात्र 163 ग्राम है. आज जब ज्यादातर फोन बड़ी बैटरी के साथ आते हैं ताकि वे दो दिनों से ज्यादा चल सकें, ऐसे में स्लीमनेस को प्राथमिकता देना एक रिस्क हो सकता है. फिर भी, अगर लुक्स से बाजी जीती जा सकती है, तो सैमसंग ने इस बार बाजी मार ली है. 

Samsung Galaxy S25 Edge के स्पेसिफिकेशन

डिस्पले: कंपनी ने अपने नए मॉडल Galaxy S25 Edge में 120Hz रिफ्रेश रेट और 3000nits की पीक ब्राइटनेस स्पोर्ट के साथ 6.7 इंच का HDR10+ स्पोर्ट वाला AMOLED डिस्प्ले दिया है.

कैमरा: Galaxy S25 Edge के बैक पैनल में ड्यूल कैमरा का सेटअप दिया गया है. जिसमें 200MP का प्राइमरी सेंसर, 12MP का अल्ट्रा वाइड सेकेंडरी लेंस दिया गया है. वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 12MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है.

यह भी पढ़ें: Infinix Note 50s रिव्यु: 20 हजार के अंदर दमदार बैटरी और परफॉरमेंस, जानिए कितना परफेक्ट है यह ऑलराउंडर फोन

प्रोसेसर: Galaxy S25 Edge में बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए यूजर्स को Snapdragon 8 Elite चिपसेट दिया गया है, जो Android 15 पर बेस्ड One UI 7 पर काम करेगा.

बैटरी: फोन में 25W के फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 3900mAh की बैटरी दी गई है.

रैम और स्टोरेज: इस मॉडल में दो वेरिएंट ऑप्शन दिए गए हैं. जिसमें 12GB+256GB और 12GB+512GB का ऑप्शन ग्राहकों को मिलेगा.

कलर: ग्राहकों को Galaxy S25 Edge में तीन कलर ऑप्शन मिलेंगे. जिसमें Titanium Icyblue, Titanium Silver, Titanium Jetblack कलर का ऑप्शन दिया गया है.

कितना परफेक्ट है यह फोन 

सैमसंग ने अपने प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट में एक नया नाम जोड़ते हुए Galaxy S25 Edge को बाजार में उतारा है. भारत में इसकी शुरुआती कीमत ₹1,09,999 रखी गई है, जो कई उपभोक्ताओं के लिए काफी ज्यादा हो सकती है. यह कीमत सीधे तौर पर iPhone Pro और Galaxy Ultra जैसे फ्लैगशिप डिवाइसेज को टक्कर देती है लेकिन सैमसंग का यह नया फोन एक अलग ही वर्ग को आकर्षित करता है.

Galaxy S25 Edge उन उपभोक्ताओं के लिए है जो प्रीमियम फीचर्स तो चाहते हैं, लेकिन साथ ही ऐसा डिवाइस भी जो भारी-भरकम न हो और जिसे पूरे दिन हाथ में लेकर हजारों कॉल्स करना भी बोझिल न लगे. इस फोन की डिजाइन और प्रदर्शन इसे उन पेशेवरों और प्रीमियम यूजर्स के लिए उपयुक्त बनाते हैं जो सुविधा और स्टाइल दोनों चाहते हैं. कुल मिलाकर, Galaxy S25 Edge के साथ सैमसंग ने अपने ‘फ्लैगशिप लेकिन कॉम्पैक्ट’ विजन को मजबूती से प्रस्तुत किया है.

यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy F56 5G vs CMF Phone 2 Pro: 30 हजार से कम बजट में कौन बेहतर? जानें फुल कंपैरिजन

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola