Samsung कल ला रहा सुपर स्लिम बजट स्मार्टफोन, 50MP कैमरा के साथ मिलेंगे धांसू फीचर्स
Published by : Ankit Anand Updated At : 18 Jul 2025 5:15 PM
Samsung Galaxy F36 Launching July 19
Samsung अपना नया स्मार्टफोन Samsung Galaxy F36 5G कल यानी 19 जुलाई को भारत में लॉन्च करने जा रही है. इस स्मार्टफोन में 50MP कैमरा, AI फीचर्स और 6GB रैम सहित कई आकर्षक फीचर्स देखने को मिलेंगी. आइए जानते हैं इसकी संभावित कीमत और बाकी जानकारियां.
Samsung Galaxy F36: Samsung जल्द ही अपनी Galaxy F Series में एक नया स्मार्टफोन शामिल करने जा रहा है. खबरों के मुताबिक, कंपनी 19 जुलाई को Samsung Galaxy F36 5G को पेश करने वाली है. इस लॉन्च से जुड़ी जानकारी के लिए Flipkart पर एक माइक्रोसाइट भी बनाई गई है. चलिए जानते हैं कि इस फोन में क्या फीचर्स हो सकते हैं और इसकी संभावित कीमत क्या रह सकती है.
Samsung Galaxy F36 5G की संभावित फीचर्स
Flipkart पर अलग से पेज बनाकर फोन की जानकारी दि गई है फोन के बैक पैनल पर वेगन लेदर जैसा फिनिश देखने को मिल सकता है. इंटरनेट पर सामने आए खबरों के अनुसार, यह डिवाइस रेड और ऑरेंज कलर में आ सकता है जबकि Flipkart पर इसका ब्लैक वेरिएंट भी देखा गया है.
बताया जा रहा है कि यह फोन काफी स्लिम डिजाइन के साथ आएगा और इसकी मोटाई सिर्फ 7.7mm होगी. फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, जिसे ओवल शेप वाले मॉड्यूल में फिट किया जाएगा. इसके अलावा फोन का डिजाइन फ्लैट होगा, जिसमें साइड और बैक दोनों ही फ्लैट रखे गए हैं.
इस स्मार्टफोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा जो OIS सपोर्ट के साथ आएगा. इसके साथ ही इसमें Exynos 1380 प्रोसेसर इस्तेमाल किया जाएगा. डिवाइस में लगभग 6GB रैम उपलब्ध होगी. इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसके कई AI फीचर्स होंगे. साथ ही, इसे Android 15 आधारित OneUI 7 के साथ पेश किया जा सकता है.
Samsung Galaxy F36 5G की संभावित कीमत
Flipkart पर लाइव माइक्रोसाइट और बैनर से यह साफ हो चुका है कि यह स्मार्टफोन 19 जुलाई को दोपहर 12 बजे पेश किया जाएगा. अलग-अलग रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसकी शुरुआती कीमत ₹18,000 से ₹19,999 के बीच रखी जा सकती है जिससे यह बजट 5G स्मार्टफोन सेगमेंट में एक अच्छा ऑप्शन बनता है.
₹10 हजार से भी कम में मिल रहा 108MP कैमरा वाला फोन, मिलेगी 5030mAh बैटरी, चेक करें डिटेल्स
Vivo V40 फोन मिल रहा सस्ते में, जानिए Amazon, Flipkart और Reliance Digital पर कहां है सबसे कम कीमत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










