Vivo V40 फोन मिल रहा सस्ते में, जानिए Amazon, Flipkart और Reliance Digital पर कहां है सबसे कम कीमत

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 17 Jul 2025 5:24 PM

विज्ञापन

Vivo V40

Vivo V40 स्मार्टफोन पर मिल रहे हैं जबरदस्त ऑफर्स. जानें किस ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर यह फोन कितने का मिल रहा है और इसके टॉप 3 फीचर्स क्या हैं.

विज्ञापन

अगर आप एक प्रीमियम स्मार्टफोन लेने की सोच रहे हैं तो Vivo V40 आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन बन सकता है. अगस्त 2024 में लॉन्च हुआ यह स्मार्टफोन अब डिस्काउंट में कई ऑनलाइन प्लैटफॉर्म्स पर उपलब्ध है. खास बात यह है कि इसके दमदार कैमरे, ब्राइट डिस्प्ले और पावरफुल बैटरी ने इसे यूजर्स का फेवरेट बना दिया है.

कहां कितने में मिल रहा Vivo V40?

Amazon India

यहां 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट आपको ₹34,299 में मिल रहा है. HDFC और AmazonPay ICICI कार्ड पर कैशबैक और EMI ऑफर्स भी मिल रहे हैं. एक्सचेंज ऑफर के साथ इसकी कीमत और भी कम हो सकती है.

Flipkart

यहां Vivo V40 की कीमत ₹35,999 है, लेकिन GOAT Sale के चलते आपको भारी छूट मिल सकती है. बैंक ऑफर्स और एक्सचेंज बेनिफिट्स से फोन की कीमत काफी कम हो जाती है.

Reliance Digital

यहां No Cost EMI का ऑप्शन है और कुछ कार्ड्स पर ₹1000 तक का इंस्टैंटकैशबैक भी मिल रहा है.

Vivo V40 के टॉप 3 फीचर्स

1. ZEISS कैमरा सेटअप

फोन में 50MP मेन + 50MPअल्ट्रावाइड + 50MP टेलीफोटो लेंस है.OIS और ZEISS की ब्रांडिंग के साथ फोटो क्वालिटी जबरदस्त है.

2. ब्राइट AMOLED डिस्प्ले

6.78 इंच की 1.5K AMOLED स्क्रीन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 4500 निट्स ब्राइटनेस के साथ, यह फोन आउटडोर यूज में भी शानदार परफॉर्म करता है.

3. पावरफुल बैटरी और IP68 रेटिंग

5500mAh की बैटरी 80W Flash Charge को सपोर्ट करती है और IP68 रेटिंग के कारण यह डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंट भी है.

Samsung Galaxy A35 5G: अब ₹20,000 से भी सस्ता, मिल रहे हैं धांसू ऑफर और फीचर्स

₹20,000 से कम में नया iPhone 16 पाने का मौका! Flipkart की GOAT Sale 2025 में जबरदस्त डील

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola