HP OmniBook 3 Review: स्मार्ट AI लैपटॉप सस्ते में, पूरा रिव्यू देखें और जानिए यह खरीदने लायक है या नहीं

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 13 Jul 2025 7:35 PM

विज्ञापन

HP OmniBook 3 Review

HP Omnibook 3 Review: एचपी ओम्नीबुक 3 ₹69,999 में एक सस्टेनेबल और AI-फीचर लैपटॉप है. जानिए इसके डिस्प्ले, कीबोर्ड, परफॉर्मेंस, बैटरी और खरीदने लायक होने की पूरा रिव्यू में.

विज्ञापन

HP OmniBook 3 Review: एचपी ने हाल ही में अपना नया बजट AI लैपटॉप, HP Omnibook 3 लॉन्च किया है, जो ₹69,999 की कीमत में मिल रहा है. अगर आप एक ऐसा लैपटॉप ढूंढ रहे हैं जो स्टूडेंट्स, होम यूजर्स और कंटेंट क्रिएटर्स के लिए बेसिक AI फीचर्स के साथ काम करे, तो यह डिवाइस आपके लिए अच्छा विकल्प बन सकता है.

HP OmniBook 3 Review: डिजाइन और डिस्प्ले

HP OmniBook 3 का Glacier Silver लुक स्लीक और सस्टेनेबल है, जिसमें रिसाइकल मटेरियल्स और ओशन-बाउंड प्लास्टिक का उपयोग किया गया है.

स्क्रीन: 15.6-इंच Full HD एंटी-ग्लेयर डिस्प्ले

ब्राइटनेस: औसत रेंज में; आउटडोर यूज के लिए कम असरदार

रंगों की सटीकता: कंटेंट क्रिएटर्स के लिए लिमिटेड.

HP OmniBook 3 Review: कीबोर्ड और ट्रैकपैड

कीबोर्ड में फुल-साइज numpad है लेकिन टाइपिंग एक्सपीरियंस थोड़ा निराश कर सकता है, खासकर लंबे समय के यूज के दौरान.

वहीं, ट्रैकपैड थोड़ा मुलायम महसूस होता है.

माइक्रोफोन म्यूट स्विच और वेबकैम प्राइवेसी शटर जैसे एक्स्ट्रा फीचर्स सही हैं.

HP OmniBook 3 Review: परफॉर्मेंस और AI फीचर्स

यह लैपटॉप AMD Ryzen AI 5 340 प्रॉसेसर से लैस है, जिसमें 16GB DDR5 RAM और 512GB SSD स्टोरेज मिलता है. AI फीचर्स जैसे कि बैकग्राउंड ब्लर, वॉयस समरी और टास्क ऑप्टिमाइजेशन जैसे प्रैक्टिकल टूल्स दिए गए हैं.

डेली टास्क, वीडियो कॉल और हल्के एडिटिंग के लिए पूरा

गेमिंग या हाई-एंड क्रिएटिव वर्क के लिए सीमित.

HP OmniBook 3 Review: थर्मल परफॉर्मेंस और कूलिंग

नॉर्मल यूज पर लैपटॉप ठंडा रहता है, लेकिन मल्टीटास्किंग के दौरान पाम रेस्ट के पास गर्माहट महसूस हो सकती है. फिर भी, कोई थ्रॉटलिंग नहीं देखी गई.

HP OmniBook 3 Review: कनेक्टिविटी और बैटरी लाइफ

USB-C (PD और Display Port सपोर्ट), 2 USB-A, HDMI, और 3.5mm jack उपलब्ध

बैटरी: 7 घंटे तक यूज; 45 मिनट में 50% चार्ज

Wi-Fi 6 और Bluetooth 5.4 भी सपोर्टेड.

HP OmniBook 3 Review: किसके लिए उपयुक्त है?

स्टूडेंट्स, होम ऑफिस यूजर्स और ऐसे लोग जो हल्का AI यूज करना चाहते हैं

कंटेंट क्रिएटर्स और पावर यूजर्स को स्क्रीन और परफॉर्मेंस से थोड़ी शिकायत हो सकती है.

HP OmniBook 3 एक अच्छा ऑप्शन है उन यूजर्स के लिए, जो बजट में सस्टेनेबल और AI इंटीग्रेटेड लैपटॉप ढूंढ रहे हैं. हालांकि, हाई ग्राफिक्स या गेमिंग की तलाश करने वालों को थोड़ा सोचने की जरूरत है.

Laptop Tips: लैपटॉप के फैन से आ रही है तेज आवाज? घर बैठे इन टिप्स की मदद से करें ठीक

Motorola का डबल धमाका! भारत में लॉन्च किया अपना पहला लैपटॉप और टैबलेट, जानें कीमत और फीचर्स

Infinix ZeroBook Ultra Review: इतना सस्ता में Mi-Pi ब्यूटीकैम वाले AI पावर्ड लैपटॉप का कमाल, बाकी फीचर्स भी दमदार

Infinix Inbook Air Pro Plus लैपटॉप का Launch Review, 14 इंच OLED डिस्प्ले, 65W फास्ट चार्जिंग और AI एक्सपीरिएंस

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola