Redmi Note 15 SE 5G की लॉन्च डेट हुई पक्की, चेक करें डिटेल्स

Author :Ankit Anand
Published by :Ankit Anand
Updated at :24 Mar 2026 6:16 PM
विज्ञापन
Redmi Note 15 SE 5G

Redmi Note 15 SE 5G

Redmi एक बार फिर नया ट्विस्ट लाने जा रहा है. कंपनी Redmi Note 15 5G का स्पेशल एडिशन 2 अप्रैल को लॉन्च करने वाली है, Redmi Note 15 SE 5G नाम दिया गया है. Flipkart पर सेल कन्फर्म है. आइए जानते हैं इसके बारे में.

विज्ञापन

अगर आप नया स्मार्टफोन लेने का सोच रहे हैं, तो Redmi Note 15 5G से जुड़ी ये खबर आपके काम की हो सकती है. इस फोन को भारत में इस साल की शुरुआत में लॉन्च किया गया था. अब कंपनी इसे और खास बनाने की तैयारी में है. दरअसल, अप्रैल के पहले हफ्ते में इसका एक नया स्पेशल एडिशन लॉन्च होने वाला है, जिसे Redmi Note 15 SE 5G नाम दिया गया है. दिलचस्प बात ये है कि इस अपकमिंग फोन के लिए एक माइक्रोसाइट भी लाइव कर दी गई है, जिससे इसके डिजाइन की झलक मिल रही है. आइए जानते हैं इसके बारे में.

कब होगा लॉन्च Redmi Note 15 SE 5G? 

कंपनी ने X (Twitter) पर कन्फर्म किया है कि ये फोन भारत में 2 अप्रैल को लॉन्च होने वाला है. इतना ही नहीं, Flipkart पर इसका माइक्रोसाइट भी लाइव हो चुका है, जिससे साफ है कि इसकी बिक्री इसी प्लेटफॉर्म के जरिए होगी.

Redmi Note 15 SE 5G का डिजाइन

डिजाइन की बात करें तो टीजर में फोन एक स्टाइलिश रेड कलर में नजर आया है. इसके साथ गोल्डन फ्रेम दिया गया है. फोन के बैक पैनल पर बीच में Redmi की ब्रांडिंग दी गई है और इसमें स्क्विरकल (square + circle) शेप का कैमरा मॉड्यूल मिलेगा. इसमें दो कैमरे और LED फ्लैश होगा. डिजाइन लगभग वही हो सकता है जो स्टैंडर्ड Note 15 5G में देखने को मिलता है.

Redmi Note 15 5G की कीमत 

आपको याद दिला दें कि Redmi Note 15 5G इसी साल 6 जनवरी को भारत में लॉन्च हुआ था. इसकी शुरुआती कीमत ₹22,999 (8GB + 128GB) थी, जबकि 256GB वेरिएंट ₹24,999 में आया था. फिलहाल ये फोन Black, Glacier Blue और Mist Purple कलर ऑप्शन्स में उपलब्ध है.

Redmi Note 15 5G के फीचर्स

  • डिस्‍प्‍ले: 6.77 इंच का डिस्‍प्‍ले है जो 120Hz तक का रिफ्रेश रेट देता है. डिस्‍प्‍ले में 3,200 निट्स की पीक ब्राइटनैस मिलती है.
  • चिपसेट: Qualcomm Snapdragon 6 Gen 3
  • रैम : 8GB तक 
  • स्‍टोरेज:  256 तक
  • ओएस: Android 15 पर बेस्‍ड HyperOS 2
  • वॉटरप्रूफ रेटिंग्‍स : IP65
  • कैमरा: 108MP का मेन कैमरा और 8MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा  
  • फ्रंट कैमरा: 20MP
  • बैटरी: 5,520mAh
  • चार्जिंग: 45W

यह भी पढ़ें: भारत में आज से शुरू हुई Vivo T5x 5G की बिक्री, जानें कीमत, ऑफर्स और फीचर्स

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola