108MP कैमरा के साथ भारत में लॉन्च हुआ Redmi Note 15 5G, जानें क्या हैं फीचर्स और कीमत

Author :Ankit Anand
Published by :Ankit Anand
Updated at :06 Jan 2026 1:28 PM
विज्ञापन
Redmi Note 15 5G Launched

Redmi Note 15 5G भारत में हुआ लॉन्च

Redmi ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Redmi Note 15 5G लॉन्च कर दिया है. इस फोन में 5,520mAh की बड़ी बैटरी और 108MP का कैमरा जैसे दमदार फीचर्स दिए गए हैं. इसके अलावा, इस नए स्मार्टफोन में और कौन-कौन से अपग्रेड्स देखने को मिलते हैं और इसकी कीमत कितनी रखी गई है, आइए जानते हैं.

विज्ञापन

Xiaomi की सब-ब्रांड Redmi ने नए साल की शुरुआत अपने नए स्मार्टफोन लॉन्च के साथ कर दी है. आज भारत में Redmi Note 15 को लॉन्च कर दिया गया है. इस स्मार्टफोन में दमदार डिस्प्ले और बड़ी बैटरी जैसे कई खास फीचर्स दिए गए हैं, वो भी किफायती कीमत पर. इसके साथ ही कंपनी ने Redmi Pad 2 Pro 5G को भी लॉन्च किया है. आइए जानते हैं कि Redmi के इस नए डिवाइस में क्या खास फीचर्स हैं और इसकी कीमत कितनी है.

Redmi Note 15 5G के फीचर्स

डिजाइन

Redmi Note 15 5G के पीछे की तरफ बड़ा सा गोल कैमरा मॉड्यूल दिया गया है, जो तुरंत सबका ध्यान खींचता है. इसका बैक पैनल प्लास्टिक का है, लेकिन उस पर टेक्सचर्ड डिजाइन दिया गया है, जिससे फोन पकड़ने में बढ़िया फील होता है. फोन काफी स्लिम है और इसकी मोटाई सिर्फ 7.35mm है. साथ ही, इसमें IP66 रेटिंग भी मिलती है, यानी धूल और पानी के छींटों से यह काफी हद तक सेफ रहता है.

डिस्प्ले 

फोन के फ्रंट में 6.77 इंच की कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है. कंपनी के मुताबिक, इसकी पीक ब्राइटनेस 3,200 निट्स तक जाती है, जिससे तेज धूप में भी स्क्रीन साफ दिखती है. इसके अलावा, फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है.

परफॉर्मेंस

Redmi Note 15 5G में Qualcomm का Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है, जिसके साथ UFS 2.2 स्टोरेज मिलती है. यह कॉम्बिनेशन डेली यूज के साथ-साथ गेमिंग और मल्टीटास्किंग में भी स्मूद परफॉर्मेंस देता है.

कैमरा

कैमरे की बात करें तो फोन में 108MP का मेन कैमरा और 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस दिया गया है. मेन कैमरा 4K में 30fps तक वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है और इसमें OIS भी मौजूद है, जिससे वीडियो और फोटो ज्यादा स्टेबल आते हैं. वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 20MP का फ्रंट कैमरा मिलता है.

बैटरी

Note 15 5G में 5,520mAh की बड़ी बैटरी मिलती है, जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. अच्छी बात यह है कि चार्जर भी बॉक्स के अंदर ही दिया गया है.

Redmi Note 15 5G की कितनी है कीमत?

Redmi Note 15 5G भारत में 9 जनवरी 2026 से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा. इस फोन का बेस वेरिएंट 8GB/128GB की कीमत ₹22,999 है, जबकि टॉप मॉडल 8GB/256GB के लिए ₹24,999 लगेगा. Xiaomi के मुताबिक, आप ₹3,000 तक के बैंक ऑफर का भी लाभ उठा सकते हैं.

यह भी पढ़ें: 21,999 रुपये में दमदार स्मार्टफोन, Oppo A6 Pro 5G में मिलेगी 7000mAh की बड़ी बैटरी और स्मूद डिस्प्ले

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola