₹15 हजार में लॉन्च हुआ 7000mAh बैटरी वाला Redmi 15 5G, फीचर्स में दे रहा Vivo को सीधी टक्कर
Redmi 15 5G
Redmi 15 5G Launch Today: अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, जिसमें बड़ी बैटरी और धांसू कैमरा हो. साथ ही फोन में दमदार प्रोसेसर हो तो फिर खुश हो जाइए. क्योंकि, 15 हजार के बजट में Xiaomi ने नया स्मार्टफोन Redmi 15 5G आज भारत में लॉन्च कर दिया है. जिसमें 7000mAh बैटरी, 50MP AI डुअल कैमरा और Snapdragon का दमदार प्रोसेसर दिया गया है.
Redmi 15 5G Launched Today: भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में एक से बढ़कर एक बजट स्मार्टफोन्स आने लगे हैं. बजट स्मार्टफोन्स की बढ़ती डिमांड को देखते हुए कंपनियां भी फीचर्स से भरपूर स्मार्टफोन लॉन्च कर रही है. इसी कड़ी में चाइनीज टेक कंपनी Xiaomi ने भी आज भारत में अपने नए बजट स्मार्टफोन Redmi 15 5G को लॉन्च कर दिया है. Xiaomi ने अपने नए मॉडल Redmi 15 5G में 7000mAh की तगड़ी बैटरी दी है. इतना ही नहीं, बजट रेंज में इस नए मॉडल में यूजर्स को Qualcomm का Snapdragon प्रोसेसर और तीन TÜV रीनलैंड सर्टिफिकेशन के साथ 144Hz डिस्प्ले मिलेगा. साथ ही कई सारे AI फीचर्स भी दिए गए हैं. चलिए जानते हैं फिर क्या है इस नए मॉडल में खास और क्या है इसकी कीमत.
Redmi 15 5G की कितनी है कीमत? | Redmi 15 5G Price
Redmi 15 5G को Xiaomi ने अपने ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा ई-कॉमर्स शॉपिंग साइट अमेजन (Amazon) पर भी लॉन्च किया है. यह नया मॉडल तीन कलर ऑप्शन Frosted White, Sandy Purple और Midnight Black में लॉन्च हुआ है. Redmi 15 5G को तीन वेरिएंट में लॉन्च किया गया है. जिसमें 6GB+128GB, 8GB+128GB और 8GB+256GB शामिल है. वहीं, कीमत कि बात करें तो बेस वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये, दूसरे वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये और टॉप वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये है. कंपनी Redmi 15 5G को 28 अगस्त से सेल के लिए उपलब्ध करेगी.
Redmi 15 5G स्पेसिफिकेशन | Redmi 15 5G Specification
डिस्प्ले: Redmi 15 5G में 1080×2340 पिक्सल रेजोल्यूशन, 144Hz रिफ्रेश रेट, 288Hz टच सैंपलिंग रेट और 850 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट के साथ 6.9inch full HD+ डिस्प्ले दिया गया है. इसके साथ ही यूजर्स की आंखों के कंफर्ट के लिए डिस्प्ले TÜV रीनलैंड सर्टिफाइड है.
प्रोसेसर: बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए Xiaomi ने Redmi 15 5G में Snapdragon 6s Gen 3 का प्रोसेसर दिया है, जो 8GB तक LPDDR4x रैम और 256GB तक UFS 2.2 ऑनबोर्ड स्टोरेज ऑप्शन देता है. यह Android 15 के HyperOS 2.0 पर काम करेगा. कंपनी ने 2 साल के लिए OS अपग्रेड और 4 साल के लिए सेक्योरिटी अपडेट देने का दावा किया है. यह नया मॉडल गूगल के Google Gemini और Circle to Search जैसे AI फीचर्स को सपोर्ट करेगा.
कैमरा: कैमरा क्वालिटी कि बात करें तो, Redmi 15 5G के बैक पैनल में 50MP का AI डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. वहीं, फ्रंट में 8MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है. यह AI फीचर्स जैसे AI स्काई, AI ब्यूटी और AI इरेज को सपोर्ट करेगा.
बैटरी: Redmi 15 5G में 33W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 18W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट के साथ 7000mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी दी गई है.
अन्य फीचर्स: इस नए मॉडल में सिक्योरिटी के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, धूल और पानी से बचाव के लिए IP64 रेटिंग और IR ब्लास्टर दिया गया है. कनेक्टिविटी ऑपशन्स में 5G, 4G, ब्लूटूथ, Wi-fi, GPS और एक USB टाइप-C पोर्ट शामिल हैं. इसमें Dolby स्पीकर भी मिलेंगे.
₹70 में खरीदें 7000mAh की बैटरी वाला दमदार स्मार्टफोन, पहली सेल पर मिल रहा बड़ा एक्सचेंज ऑफर
गजब! ₹449 में मिल रहा 50MP सेल्फी कैमरा वाला Vivo V60 5G, ऐसे उठाएं पहली सेल पर ऑफर का फायदा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शिवानी शाह
शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.
टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.
शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.
अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.
शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










