Realme की 'Swip Into Summer' सेल हुई शुरू, 23 मई तक इन स्मार्टफोन्स पर मिलेगी ₹4,000 तक की छूट
Published by : Ankit Anand Updated At : 22 May 2025 4:03 PM
Realme P3 Series Sale
Realme Sale: रियलमी ने ‘Realme Swipe Into Summer’ नाम से 20 मई से 23 मई 2025 तक चलने वाले सेल की घोसणा की है. रीयलमी P3 सीरीज के सभी मॉडल्स पर भारी कीमत में कटौती की गई है. यह विशेष छूट ऑफर सीमित समय के लिए उपलब्ध है और इस सीरीज के चारों मॉडलों पर लागू होता है.
Realme Sale: अगर आप भी Realme स्मार्टफोन के दीवाने हैं तो आपके लिए खुशखबरी है. दरअसल रियलमी ने ‘Realme Swipe Into Summer’ नाम से 20 मई से 23 मई 2025 तक चलने वाले सेल की घोसणा की है जिसमें P3 सीरीज की कीमतों में कटौती की गई है. इस सीरीज को मार्च 2024 में लॉन्च किया गया था और इसमें चार स्मार्टफोन शामिल हैं: Realme P3, P3x, P3 Pro और P3 Ultra.
इच्छुक ग्राहक इन मॉडलों पर ₹4,000 तक की छूट का लाभ उठा सकते हैं. कंपनी ने इसका ऐलान सोशल मीडिया पर पोस्टर जारी कर किया है. यह सेल Flipkart, Realme की ऑफिशियल वेबसाइट और चुनिंदा ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध होगी. आइए जानते हैं सेल में मिल रहे रियलमी के इन चारों फोन्स की कीमत के बारे में.
Realme P3 5G की नई कीमत
रियलमी ने अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन Realme P3 5G की कीमत में बदलाव किया है. कंपनी ने इसकी शुरुआती कीमत अब ₹14,999 रखा है. इस नए दाम में ग्राहकों को ₹1,000 की सीधी छूट और अतिरिक्त ₹1,000 का बैंक ऑफर शामिल है. फोन में 6GB रैम और 128GB स्टोरेज की सुविधा दी गई है.
Realme P3 Pro 5G की नई कीमत
कंपनी की ओर से जानकारी दी गई है कि सेल के दौरान Realme P3 Pro 5G को आकर्षक कीमतों में खरीदा जा सकेगा. इस डिवाइस का बेस वेरिएंट (8GB रैम और 128GB स्टोरेज) अब मात्र 19,999 रुपये में उपलब्ध है, जबकि इसकी पहले की कीमत 23,999 रुपये थी.
यह भी पढ़ें: अगले हफ्ते लॉन्च होने वाले हैं तीन-तीन गेमिंग फोन, मिलेगी 7000mAh की तगड़ी बैटरी और दमदार प्रोसेसर
इसी तरह 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाला वेरिएंट अब 20,999 रुपये में मिलेगा, जिसकी पुरानी कीमत 24,999 रुपये थी. वहीं, इस सीरीज के टॉप वेरिएंट(12GB रैम और 256GB स्टोरेज) की कीमत को 26,999 रुपये से घटाकर 22,999 रुपये कर दिया गया है. ग्राहकों की सुविधा के लिए कंपनी ने 6 महीने तक नो-कॉस्ट EMI विकल्प भी उपलब्ध कराया है.
Realme P3 Ultra 5G की नई कीमत
सेल में Realme P3 Ultra 5G की कीमत में भी कटौती देखने को मिली है. इसका 12GB + 256GB वेरिएंट अब 23,999 रुपये में उपलब्ध है, जबकि पहले इसकी कीमत 26,999 रुपये थी. इस डिवाइस पर 12 महीने तक नो-कॉस्ट EMI की सुविधा दी जा रही है.
Realme P3x 5G की नई कीमत
Realme P3x 5G भी सेल में धाकड़ डिस्काउंट पर मिल रहा है. 6GB + 128GB वेरिएंट की कीमत अब मात्र 11,999 रुपये है, जिसमें 1,000 रुपये का बैंक ऑफर और 1,000 रुपये का प्राइस ड्रॉप शामिल है.
यह भी पढ़ें: Realme GT 7 सीरीज की लॉन्च से पहले Realme GT 6T 5G के भाव गिरे, मिलेगा 256GB स्टोरेज और 50MP कैमरा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










