Realme C71: मात्र 7,699 रुपये में लॉन्च हुआ 6300mAh बैटरी वाला फोन, चेक करें सभी फीचर्स

Author :Ankit Anand
Published by :Ankit Anand
Updated at :15 Jul 2025 4:56 PM
विज्ञापन
Realme C71 Launch

Realme C71 Launch

Realme C71 Launch: Realme ने भारत में नया C71 स्मार्टफोन पेश किया है. खास बात यह है की इसकी कीमत 8,000 रुपये से कम रखी गई है. फोन में realme UI 6.0 मिलता है जो Android 15 पर आधारित है. कैमरे की बात करें तो इसमें 13MP का रियर कैमरा और 5MP का सेल्फी कैमरा शामिल है.

विज्ञापन

Realme ने हाल ही में C73 5G को लगभग 10 हजार रुपये के सेगमेंट में उतारा था. अब ब्रांड ने भारत में एक और बजट स्मार्टफोन पेश किया है जिसकी कीमत 8 हजार रुपये से भी कम है. इस नए फोन का नाम Realme C71 रखा गया है. इसमें 6.67 इंच की HD+ 120Hz LCD स्क्रीन दी गई है. स्मार्टफोन में Unisoc T7250 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और 6GB तक रैम के साथ ड्यूल कैमरा सेटअप मिलता है. आइए इसके प्रमुख फीचर्स और कीमत पर नजर डालते हैं.

Realme C71 के फीचर्स 

फोन में 6.67 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है. परफॉर्मेंस के लिए इसमें Unisoc T7250 Octa-Core चिपसेट और Mali-G57 MP1 GPU दिया गया है. यह फोन 6GB तक रैम के साथ आता है जिसे वर्चुअल रैम के जरिए 12GB तक बढ़ाया जा सकता है.

कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन में पीछे की तरफ 13MP का मेन कैमरा और फ्रंट में 5MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है. यह फोन Android 15 बेस्ड Realme UI 6.0 पर काम करता है और इसमें IP54 रेटिंग भी दी गई है

लंबे समय तक चलने के लिए फोन में 6,300mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जो 15W चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है. खास बात यह है कि इसमें 6W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग फीचर भी मौजूद है.

Realme C71 की कीमत और उपलब्धता

Realme C71 के 4GB रैम और 64GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 7,699 रुपये रखी गई है. वहीं, 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए आपको 8,699 रुपये देने होंगे. हालांकि, बैंक ऑफर के तहत 700 रुपये की छूट मिलने पर यह वेरिएंट आपको 7,999 रुपये में मिल सकता है. यह स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट, realme.com और अन्य प्रमुख रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध है.

1449 रुपये में मिल रहा 32MP सेल्फी कैमरा वाला Moto g85, जल्दी से चेक करें यह धांसू डील

60000 रुपये का बंपर डिस्काउंट! लाखों का Galaxy S24 Ultra बिक रहा कौड़ियों के भाव, जानें कहां मची है लूट

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola