1449 रुपये में मिल रहा 32MP सेल्फी कैमरा वाला Moto g85, एक्सचेंज ऑफर का बड़ा फायदा

moto g85
Moto g85 की कीमत फ्लिपकार्ट के GOAT सेल में कम हो गई है. इस सेल में आप 20 हजार रुपये के Curved डिस्प्ले और 32MP कैमरे वाले फोन को सिर्फ 15 हजार रुपये में खरीद सकते हैं. इसके अलावा ऑफर और डिस्काउंट के साथ इस फोन को आप सिर्फ 1500 रुपये में ओरदर कर सकते हैं. चलिए जानते हैं डील के बारे में.
अगर आप धांसू स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, लेकिन आपका बजट 15 हजार रुपये से भी कम है, तो फिर ये खबर आपके लिए है. आपके पास मौका है Motorola का Moto g85 मॉडल सिर्फ 1449 रुपये में घर लाने का बढ़िया मौका है. Flipkart GOAT Sale में Curved डिस्प्ले और 32MP फ्रंट कैमरा वाले इस फोन पर धांसू एक्सचेंज ऑफर मिल रहा है. चलिए जानते हैं इस फोन पर मिल रही डील के बारे में.
भारत में आ गया Vivo X Fold 5, कीमत और बैटरी में Samsung के नए फोल्ड फोन को दे रहा टक्कर
फ्लिपकार्ट पर कितने की मिल रही है डील
फ्लिपकार्ट पर Moto g85 के 8GB+128GB वाले वेरिएंट की कीमत 15 हजार रुपये हो गई है. 20,999 रुपये में लॉन्च हुए इस मॉडल पर आपको मिलेगा सीधे 5 हजार रुपये का डिस्काउंट. इसके अलावा इस फोन पर आपको किसी भी बैंक के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 1000 रुपये का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट भी मिलेगा. जिससे आप इस फोन को 14,999 रुपये में खरीद सकते हैं. इतना ही नहीं, इस मॉडल पर फ्लिपकार्ट दे रहा है 13,550 रुपये का एक्सचेंज ऑफर. यानी कि आप अपने पुराने फोन को बदल कर Moto g85 को सिर्फ 1449 रुपये में खरीद सकते हैं. हालांकि, एक्सचेंज ऑफर पाने के लिए आपके पुराने फोन की कंडीशन अच्छी होनी चाहिए. आपके पुराने फोन की कंडीशन और मॉडल के अनुसार ही आपको फ्लिपकार्ट से अच्छी खासी एक्सचेंज ऑफर वैल्यू मिलेगी.
मिलेगा EMI का ऑप्शन
Moto g85 को आप चाहे तो EMI पर भी खरीद सकते हैं. फ्लिपकार्ट 6 महीने की No-EMI cost का ऑप्शन दे रहा है. ऐसे में अगर आपके पास Bajaj का Finance Card है, तो हर महीने 2667 रुपये के EMI Cost पर आप इस मॉडल को खरीद सकते हैं.
Moto g85 के फीचर्स
डिस्प्ले: 6.67 inch Full HD+ 3D Curved pOLED डिस्प्ले
कैमरा: बैक पैनल में 50MP + 8MP और फ्रंट में 32MP कैमरा
प्रोसेसर: Snapdragon 6s Gen 3
बैटरी: 33W TurboPower चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh बैटरी.
Flipkart GOAT Sale Vs Amazon Prime Day Sale 2025: iPhone 16 पर कहां मिल रही है सबसे बेस्ट डील?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










