Realme 16 Series खरीदना अब पड़ेगा महंगा, कंपनी ने ₹7000 तक बढ़ाए दाम

Published by : Shivani Shah Updated At : 19 May 2026 11:57 AM

विज्ञापन

रियलमी 16

Realme ने भारत में Realme 16 Series की कीमतों में फिर बढ़ोतरी कर दी है. अब Realme 16, 16 Pro और 16 Pro+ लॉन्च प्राइस से 4,000 रुपये से लेकर 7,000 रुपये तक महंगे हो चुके हैं. खासकर Realme 16 Pro+ का टॉप वेरिएंट अब 52,999 रुपये में उपलब्ध होगा.

विज्ञापन

अगर आप Realme की Realme 16 Series खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो अब आपकी जेब पर पहले से ज्यादा असर पड़ सकता है. कंपनी ने एक बार फिर अपने स्मार्टफोन्स की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है. बढ़ती मेमोरी चिप और कंपोनेंट कॉस्ट के बीच Realme 16, Realme 16 Pro और Realme 16 Pro+ अब पहले के मुकाबले ज्यादा महंगे हो गए हैं. खासकर प्रो प्लस मॉडल के टॉप वेरिएंट की कीमत अब 50 हजार से भी ज्यादा हो गई है. खास बात यह है कि सिर्फ Realme ही नहीं, बल्कि कई दूसरी स्मार्टफोन कंपनियां भी लगातार अपने डिवाइसेज के दाम बढ़ा रही हैं.

Realme 16 की नई कीमत

  • कीमत बढ़ने के बाद अब Realme 16 का बेस 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट 33,999 रुपये में मिलेगा. लॉन्च के समय इसकी कीमत 31,999 रुपये थी.
  • मॉडल के दूसरे 8GB RAM + 256GB वेरिएंट की नई कीमत 36,999 रुपये हो गई है, जबकि पहले यह 33,999 रुपये में उपलब्ध था.
  • इसके अलावा, 12GB RAM + 256GB वेरिएंट अब 39,999 रुपये में मिलेगा, जबकि लॉन्च के समय इसकी कीमत 36,999 रुपये थी.

Realme 16 Pro हुआ महंगा

  • Realme 16 Pro की कीमतों में भी बढ़ोतरी की गई है. अब इसका 8GB RAM + 128GB वेरिएंट 36,999 रुपये में मिलेगा, जबकि लॉन्च के समय इसकी कीमत 31,999 रुपये थी.
  • मॉडल के दूसरे 8GB RAM + 256GB वेरिएंट की कीमत अब 39,999 रुपये हो गई है, जो पहले 33,999 रुपये थी.
  • इसके अलावा, 12GB RAM + 256GB वेरिएंट अब 42,999 रुपये में मिलेगा. लॉन्च के समय इसकी कीमत 36,999 रुपये थी.

Realme 16 Pro+ 5G की भी बढ़ी कीमत

  • Realme 16 Pro+ 5G का 8GB RAM + 256GB वेरिएंट अब 48,999 रुपये में उपलब्ध होगा. पहले इसकी कीमत 41,999 रुपये थी.
  • दूसरे 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की नई कीमत 52,999 रुपये हो गई है, जबकि लॉन्च के समय यह 44,999 रुपये में पेश किया गया था.
  • इस तरह Realme 16 सीरीज के सभी मॉडल्स अब पहले के मुकाबले ज्यादा महंगे हो गए हैं.

7000 रुपये तक महंगे हुए प्रो वेरिएंट्स

नई कीमतों के बाद Realme 16 सीरीज अब लॉन्च प्राइस के मुकाबले काफी महंगी हो चुकी है. Realme 16 की कीमत में करीब 4,000 रुपये तक बढ़ोतरी हुई है, जबकि Realme 16 Pro और Realme 16 Pro+ अब क्रमशः 6,000 रुपये और 7,000 रुपये तक महंगे हो गए हैं.

यह भी पढ़ें: Realme 16T के फीचर्स लॉन्च से पहले रिवील, दमदार बैटरी के साथ मिलेगा 50MP कैमरा

विज्ञापन
Shivani Shah

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola